लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा सरकार ने 28 लाख से अधिक किसानों का 50 हजार तक का कर्ज किया माफ, अब करेगी ये काम

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 19, 2018 19:22 IST

मंत्री किलक ने बताया कि लोन माफी वाले वाले संबंधित किसान को उसके नाम से ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी होंगे। ऋण माफी प्रमाण पत्र के आधार पर किसान पुन साख सीमा प्राप्त करने का हकदार होगा।

Open in App

जयपुर, 19 अप्रैल। राजस्थान के सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की बजट घोषणा की पालना में प्रदेश के सहकारी बैंकों से जुड़े अल्पकालीन फसली लोन लेने वाले 28 लाख से अधिक किसानों के 50 हजार रुपये तक के लोन की माफी योजना लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों द्वारा कैम्प आयोजित कर लोन माफी प्रमाण पत्र वितरित किये जाएंगे।

मंत्री किलक ने बताया कि योजना में सहकारी बैंकों के लघु एवं सीमान्त कृषकों की 30 सितम्बर 2017 को अवधिपार लोन पर समस्त शास्तियां और ब्याज माफ किए गए हैं और लघु एवं सीमान्त कृषकों के 30 सितम्बर 2017 तक बकाया अल्पकालीन फसली लोन में से 50 हजार रुपये तक के कर्जे एकबारीय माफ किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों के अल्पकालीन फसली लोन से जुड़े सीमान्त कृषक 1 हेक्टेयर, लघु कृषक 1 हेक्टेयर से अधिक परन्तु 2 हेक्टयर तक एवं अन्य किसान 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करने वाले योजना में पात्र माने गये हैं। इनमें खेती करने वाले भूमि मालिक के साथ-साथ भाड़े या बटाई पर काश्त करने वाले किसान भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लघु एवं सीमान्त किसानों के अलावा अन्य किसानों के भी 30 सितम्बर 2017 को बकाया अल्पकालीन फसली लोन लघु काश्तकारों की जोत के अनुपात मे 50 हजार रुपये तक के कर्जे माफ किये हैं। योजना का लाभ जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक से जुड़े संबंधित किसानों को दिया गया है।

मंत्री किलक ने बताया कि लोन माफी वाले वाले संबंधित किसान को उसके नाम से ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी होंगे। ऋण माफी प्रमाण पत्र के आधार पर किसान पुन साख सीमा प्राप्त करने का हकदार होगा। शीघ्र ही ऋण माफी के कैम्प आयोजित किये जायेंगे और इसकी कार्ययोजना को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।

टॅग्स :राजस्थान सरकारवसुंधरा राजेराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?