लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने 31 हजार से ज्यादा संविदा कर्मियों को किया नियमित, 9 साल की सर्विस पर 18500 और 18 साल की सर्विस पर 32 हजार मिलेगी सैलरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2022 07:17 IST

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने इस आदेश की प्रति शेयर करते हुए ट्वीट किया,'प्रदेश के आमजन की राय से कांग्रेस का जन घोषणा पत्र बनाने का सौभाग्य मिला जिसमें हमने प्रदेश में संविदा कार्मिकों को नियमित करने का संकल्प लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने आदेश की प्रति ट्वीट किया।संविदाकर्मी ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षाकर्मी एवं पैरा टीचर्स जिनकी अनुमानित संख्या 31473 है।एजेंसी के माध्यम से जॉब बेसिस पर काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा।

जयपुरः राजस्थान सरकार ने संविदा कर्मियों को नियमित करने का फैसला किया है। संविदा के आधार पर रखे गए 31 हजार से अधिक ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षाकर्मी व पैरा टीचर का वेतनमान संशोधित करने का फैसला किया है। इस बारे में शुक्रवार को आदेश जारी किया गया।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने इस आदेश की प्रति शेयर करते हुए ट्वीट किया,'प्रदेश के आमजन की राय से कांग्रेस का जन घोषणा पत्र बनाने का सौभाग्य मिला जिसमें हमने प्रदेश में संविदा कार्मिकों को नियमित करने का संकल्प लिया था। उसे आज प्रदेश की जवाबदेह राजस्थान सरकार ने पूरा कर दीपावली का तोहफा दिया। उसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार।'

शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने आदेश की प्रति के साथ ट्वीट किया, “संविदाकर्मी ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षाकर्मी एवं पैरा टीचर्स जिनकी अनुमानित संख्या 31473 है, के वेतनमान को संशोधित कर दिया है। इन्हें अब नौ साल की सेवा पर 18500 रुपये का वेतन तथा 18 साल की सेवा पर 32 हजार रुपये का वेतन मिलेगा।” 

हालांकि एजेंसी के माध्यम से जॉब बेसिस पर काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा। पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी और पैराटीचर्स को तभी नियमित किया जाएगा जब वे इन पदों के लिए तय एजुकेशनल क्वालिफिकेशन को पूरा करते हैं। कॉन्ट्रैक्चुअल सर्विस रूल्स के दायरे में वे ही संविदाकर्मी आएंगे जो तय योग्यता पूरी करते हैं।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर