लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार का फैसला, छात्रों को पढ़ाई जाएगी विंग कमाडंर अभिनंदन की शौर्यगाथा

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 6, 2019 16:58 IST

सूबे के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि हमारी सेनाओं ने अपने प्राणों की आहुति देते हुए हमें सुरक्षित रखा है इसलिए आने वाली पीढ़ी को हमारी सेनाओं की बहादुरी प्रेरित करे इसके लिए लिए पाठ्यपुस्तकों में विंग कमांडर अभिनंदन को शामिल करने के लिए दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।

Open in App

वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के बहादुरी के चर्चे आजकल हर किसी के जुबान पर हैं। यही नहीं बहादुरी को आने वाली पीढ़ी भी याद रखे इसके लिए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल, प्रदेश सरकार अभिनंदन की बहादुरी की गाथा स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है। 

सूबे के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि हमारी सेनाओं ने अपने प्राणों की आहुति देते हुए हमें सुरक्षित रखा है इसलिए आने वाली पीढ़ी को हमारी सेनाओं की बहादुरी प्रेरित करे इसके लिए लिए पाठ्यपुस्तकों में विंग कमांडर अभिनंदन को शामिल करने के लिए दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।

इससे पहले मंत्री डोटासरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'जोधपुर से पढ़े, हाल ही में पाकिस्तान की सरजमीं से अपने साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए वापस लौटने वाले विंग कमांडर अभिनंदन के शौर्य के सम्मानस्वरूप सरकार ने अभिनंदन की शौर्य की कहानी को राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया है।'आपको बता दें अभी हाल ही में मंत्री डोटासरा ने निर्देश दिए थे कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों में देश के लिए शहीद होने वाले वीरों की प्रेरणास्पद शौर्य गाथाओं को सम्मिलित किया जाए। इसके बाद उन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पाठ्यक्रम निर्धारण समिति को इस संबंध मे प्रस्ताव भी भिजवाया था जिसे स्वीकार करते हुए शहीदों की गौरव गाथाओं के लेखन का कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है।

मंत्री डोटासरा ने बताया था कि शहीदों की जीवनियां से विद्यार्थियों को प्रेरणा देने और उन्हें देशभक्ति से ओत-प्रोत करने के लिए पाठ्य पुस्तकों में उनसे जुड़े किस्से-कहानियों को खासतौर से सम्मिलित किए जाने के लिए पाठ्य पुस्तक निर्धारण समितियों को प्रस्ताव दिए थे, जिन्हें स्वीकार कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील