लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में ओमीक्रोन से संक्रमित हुए शख्स की मौत, दो बार आ चुकी थी निगेटिव रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: December 31, 2021 14:27 IST

राजस्थान के उदयपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। उन्हें कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया था। हालांकि, अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के उदयपुर में कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित शख्स की मौत।उदयपुर डिविजन के प्रमुख मेडिकल और स्वास्थ्य अधिकारी ने हालांकि बताया कि शख्स की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी।इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में ओमीक्रोन से संक्रमित एक शख्स की मौत हो चुकी है।

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित शख्स की मौत का एक मामला सामने आया है। शख्स की उम्र 73 साल थी और वह हाइपरटेंशन और उच्च स्तर के मधुमेह से भी पीड़ित थे। भारत में ओमीक्रोन से संक्रमित ये दसरे शख्स की मौत है। इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स की मौत ओमीक्रोन से हो चुकी है। हालांकि राजस्थान के मामले में बताया गया है कि जिनकी मौत हुई है, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी और इसलिए इसे कोरोना से हुई मौत में नहीं गिना जा सकता।

राजस्थान: पहले निगेटिव फिर पॉजिटिव आई रिपोर्ट

सामने आई जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट 21 दिसंबर को निगेटिव आई थी लेकिन 25 दिसंबर को उनके ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने का पता चला। बाद में उनकी रिपोर्ट फिर निगेटिव आई और आखिरकार 31 दिसंबर को मौत हो गई। अस्पताल के अनुसार ऐसा लगता है कि कोविड के बाद निमोनिया से उनकी मौत हुई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग का उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें 15 दिसंबर को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान कोविड जांच हुई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह बात भी सामने आई है कि बुजुर्ग की कोई विदेशा यात्रा का इतिहास नहीं था। साथ ही उन्होंने टीके की दोनों डोज ले रखी थी।

सीएमओ ने कहा- ये कोरोना से मौत नहीं

उदयपुर में 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर उदयपुर डिविजन के प्रमुख मेडिकल और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराडी ने हालांकि कहा कि इसे कोविड से गई जान में नहीं गिन सकते। उन्होंने कहा कि ये कोविड के बाद उपजी परेशानी से हुई मौत है।

डॉक्टर खराडी ने कहा, 'बुजुर्ग की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आई थी। इसलिए इसे कोविड से हुई मौत में नहीं गिन सकत बल्कि ये कोविड से बाद उपजी परेशानियों से हुई मौत है।' 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे