लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः मुख्यमंत्री पद ने जोशी-माथुर सियासी समय की दिलाई याद!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 15, 2018 11:25 IST

आपातकाल के बाद कांग्रेस के विभाजन के कारण राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी देवराज अर्स की कांग्रेस में चले गए थे, जबकि शिवचरण माथुर इंदिरा कांग्रेस में रहे. जनता पार्टी के बिखराव के बाद जब केंद्र की सत्ता में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वापसी की तो सियासी तस्वीर बदल गई थी. 

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस जीती, लेकिन किनारे की जीत ने उस समय की याद दिला जब ऐसा ही राजनीतिक घटनाक्रम राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के बीच चला था. अस्सी के दशक में सीएम पद की राजनीतिक रस्साकशी जोशी और माथुर के बीच चलती रही. 

आपातकाल के बाद कांग्रेस के विभाजन के कारण राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी देवराज अर्स की कांग्रेस में चले गए थे, जबकि शिवचरण माथुर इंदिरा कांग्रेस में रहे. जनता पार्टी के बिखराव के बाद जब केंद्र की सत्ता में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वापसी की तो सियासी तस्वीर बदल गई थी. 

पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी भी तब तक इंदिरा कांग्रेस में तो वापस आ गए, लेकिन शिवचरण माथुर को इंदिरा कांग्रेस से वफादारी का फायदा मिला और राजस्थान में विस चुनाव के बाद 1981 में वे राजस्थान के मुख्यमंत्री बन गए. यह बात अलग हैं कि जोड़तोड़ के सियासी खिलाड़ी हरिदेव जोशी ने उन्हें निर्विघ्न सरकार नहीं चलाने दी. 

वर्ष 1985 में एक बार फिर हरिदेव जोशी ने सीएम की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया, लेकिन 1988 में हवाई यात्र के दौरान ही हरिदेव जोशी से त्यागपत्र ले लिया गया और अगले ही दिन जोशी के प्रस्ताव पर माथुर को पुन: मुख्यमंत्री बना दिया गया. जोशी असम के राज्यपाल बना दिए गए, परंतु जोशी की सियासी क्षमता के कारण माथुर को सालभर के अंदर ही सीएम की गद्दी फिर से हरिदेव जोशी को सौप देनी पड़ी. अस्सी का सियासी दशक खत्म हुआ तो जोशी-माथुर की रस्साकशी भी थम गई.

90 के दशक में भैरोसिंह का दबदबा रहा 

राजनीतिक मैदान खाली होने के बाद 90 के दशक में भाजपा के दिग्गज नेता भैरोसिंह शेखावत का दबदबा बना रहा, बीसवीं सदी की विदाई होते-होते अशोक गहलोत ने पहली बार सीएम की गद्दी पर कब्जा किया.एक्कीसवीं सदी शुरू होते ही वसुंधरा राजे का राजनीतिक उदय हुआ और तब से अब तक एक बार राजे तो दूसरी बार गहलोत मुख्यमंत्री बनते आए हैं. देखना दिलचस्प होगा की दो दशक की राजनीति क्या कोई नई करवट लेती है? 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है