लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान चुनाव 2018: प्रशासन का अनोखा कदम, लालचवश दिया किसी को वोट तो काटेगा 'सांप'

By भाषा | Updated: October 27, 2018 15:05 IST

Rajasthan Elections 2018: राजस्‍थान के बाड़मेर जिले में लालच में मतदान, भेदभाव पूर्ण मतदान, दबाव में मतदान, भ्रामक प्रचार और अफवाह फैलाने पर भी साँप काटेगा।

Open in App

मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरुक बनाने के लिए राजस्‍थान के बाड़मेर जिले में स्थानीय प्रशासन ने एक अनूठा तरीका अपनाया है। इसके लिए प्रशासन ने बच्चों के लोकप्रिय खेल सांप सीढ़ी की मदद ली है।

जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सांप सीढ़ी के इस खेल के जरिये सहजता और रोचकता के साथ मतदान जागरुकता का संदेश दिया जा रहा है। इसके तहत जिले में कई जगह जमीन पर सांप सीढ़ी के खेल के जरिये युवाओं में मतदान के प्रति जागरुकता फैलाई जा रही है।

इस पहल का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। राज्य की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा।

नकाते ने बताया कि इस अनूठे प्रयोग में सांप-सीढ़ी खेल के नियमों का यथावत रखा गया लेकिन सांप के काटने और सीढ़ी मिलने वाले स्थानों पर मतदान जागरूकता से जुड़े संदेश डालकर इसे रोचक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदान नियमों की अनदेखी पर साँप काटेगा। सांप काटने का मतलब मतदाता ने मतदाता सूची के प्रति लापरवाही बरती है या वह मतदान के प्रति उदासीन रहा है। इसी तरह लालच में मतदान, भेदभाव पूर्ण मतदान, दबाव में मतदान, भ्रामक प्रचार और अफवाह फैलाने पर भी साँप काटेगा।

वहीं, स्वीप साँप सीढ़ी में सीढ़ी मिलने का मतलब मतदाता द्वारा जागरूक रहकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाया है। खिलाड़ी को मतदान के दिन अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना, सही उम्मीदवार को मतदान, बुज़ुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना और सहयोग करना, मतदान में गड़बड़ी की आशंका पर नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल एप पर सूचना देने पर सीढ़ियां पर चढ़ने का मौका मिलेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार बाड़मेर में मतदाता जागरूकता को समर्पित इस खेल को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल करने की कोशिश की जायेगी।

प्रशासन की ओर से जमीन पर 1600 वर्ग फुट की सांप सीढ़ी बनायी गयी है जबकि अब तक देश की सबसे बड़ी साँप सीढ़ी का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड (900 वर्ग फुट का) यहां के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आईईसी कंसल्टेंट अशोक सिंह राजपुरोहित के नाम है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों