लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: बोले PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की गलतियों से पाकिस्तान में चला गया करतारपुर

By भाषा | Updated: December 4, 2018 23:20 IST

Open in App

सिखों के प्रमुख धर्मस्थल करतारपुर साहिब को लेकर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विभाजन के समय अगर कांग्रेस नेताओं ने थोड़ी समझदारी दिखाई होती तो हमारा करतारपुर हमसे अलग नहीं होता. मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हर बड़ी गलती को ठीक करने का काम उनके नसीब में आया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने किसानों की मुसीबतों के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया.

राजस्थान के नखलिस्तान कहे जाने वाले इस इलाके में दिन की अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित कर रहे मोदी ने भाषण की शुरुआत में ही करतारपुर साहिब के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले में बड़ी संख्या में सिख मतदाता हैं. मोदी ने कहा, ''1947 में देश आजाद हुआ. भारत के विभाजन के समय राजगद्दी पर बैठने की जल्दबाजी में कांग्रेस नेतृत्व और कांग्रेस वालों ने गलतियां कीं.''उन्होंने कहा, ''विभाजन के समय अगर कांग्रेस नेताओं में इस बात की थोड़ी भी समझदारी, संवेदनशीलता और गंभीरता होती कि हिंदुस्तान के जीवन में गुरुनानक देव का स्थान क्या है तो तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित हमारा करतारपुर हमसे अलग नहीं होता.''

राजगद्दी के मोह में कांग्रेस ने जो गलतियां कीं उसका खामियाजा आज हमें भुगतना पड़ रहा है.''मोदी ने सवाल किया, ''क्यों कांग्रेस को 1947 में याद नहीं आया कि करतारपुर हिन्दुस्तान में होना चाहिए? आज अगर करतारपुर कॉरिडोर बन रहा है तो इसका श्रेय मोदी को नहीं बल्कि देश की जनता के वोट को जाता है.'' कांग्रेस के नेताओं पर कसा तंज मोदी ने किसान के मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं पर तंज करते हुए कहा कि जिन्हें हरी मिर्च और लाल मिर्च में फर्क पता नहीं वे हमें किसानों की भाषा बता रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''एक ही परिवार की चार पीढि़यों ने, जिनको न खेत की समझ है न किसान की समझ है, ऐसी नीति बनाई कि मेरे देश का किसान बर्बाद हो गया.''मोदी ने विश्वास जताया कि राजस्थान में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा, ''कोई दुविधा नहीं है, भाजपा की जीत निश्चित है. आपने ऐसे व्यक्ति को वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया है जो जीता है सिर्फ आपके लिए, जो जागता है सिर्फ आपके लिए, जो जूझता है तो सिर्फ आपके लिए, अगर वो झुकता भी है तो सिर्फ और सिर्फ आपके लिए.''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब