लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः चिकित्सा मंत्री बोले- वैक्सीन से भी ज्यादा कारगर मास्क, संक्रमण की आशंका में 90 प्रतिशत तक कमी

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 28, 2020 21:58 IST

आमजन समूह या भीड़ का हिस्सा बनने से पहले मास्क लगाने को अपनी आदत बनाकर संक्रमण के प्रसार को कम कर सकते हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि अभी तक बाजार में कोरोना की रोकथाम के लिए कोई वैक्सीन या दवा ईजाद नहीं की जा सकी है। ऐसे में मास्क ही सर्वोत्तम विकल्प है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों के अनुसार मास्क लगाने से संक्रमित होने की आशंका 90 फीसद तक कम हो जाती है।कोई व्यक्ति यदि नियमित मास्क लगाता है तो उसके संक्रमित होने की आशंका 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी जनांदोलन के जरिए प्रदेश भर में लगभग 1 करोड़ मास्क बांटे जा रहे हैं।

जयपुरः राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि मास्क लगाना, वैक्सीन लगवाने से भी ज्यादा कारगर है। विशेषज्ञों के अनुसार मास्क लगाने से संक्रमित होने की आशंका 90 फीसद तक कम हो जाती है।

उन्होंने कहा कि आमजन समूह या भीड़ का हिस्सा बनने से पहले मास्क लगाने को अपनी आदत बनाकर संक्रमण के प्रसार को कम कर सकते हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि अभी तक बाजार में कोरोना की रोकथाम के लिए कोई वैक्सीन या दवा ईजाद नहीं की जा सकी है। ऐसे में मास्क ही सर्वोत्तम विकल्प है।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन आ भी जाती है तो उसका असर 60 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगा, जबकि कोई व्यक्ति यदि नियमित मास्क लगाता है तो उसके संक्रमित होने की आशंका 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी जनांदोलन के जरिए प्रदेश भर में लगभग 1 करोड़ मास्क बांटे जा रहे हैं।

सरकार की अन्य प्राधिकरण, विभागों द्वारा भी मास्क वितरण का काम जोरों पर है। उन्होंने कहा कि हालांकि एपेडमिक एक्ट में मास्क लगाना या जरूरी दिशा-निर्देशों की पालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विधानसभा में कानून भी बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन शहरों में नगर निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में उम्मीदवार और उनके समर्थक कोरोना संबंधी निदशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना करें। यही नहीं 29 अक्टूबर को प्रथम चरण के मतदान के लिए भी प्रत्येक मतदाता अपने घर से मास्क लगाकर मतदान के लिए जाएं।

मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को सेनेटाइज करें और मतदान करते समय मतदाता पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या सामाजिक दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। मतदान के दौरान सीनिया सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दें। उन्होंने मतदाता, उम्मीदवार या उनके समर्थकों से मतदान केंद्र या आसपास भीड़ या समूह में खड़े नहीं रहने की भी अपील की।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाराजस्थानजयपुरअशोक गहलोतवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर