लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोरोना मरीजों की संख्या में विस्फोट, आंकड़ा 93 पर पहुंचा

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 1, 2020 06:38 IST

राजस्थान में कुल 33 जिले हैं। इनमें से अब तक 11 जिलों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा केस भीलवाड़ा में मिले हैं। यहां अब तक 26 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके अलावा जयपुर में 21, झुंझुनूं में 8, जोधपुर में 24 (इसमें 17 ईरान से आए), प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 3, अजमेर में 5, अलवर, पाली, सीकर और चूरू में एक-एक संक्रमित मिला है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। इन नये मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 93 पर पहुंच गया है। मंगलवार को मिले मरीजों में पंजाब से अजमेर लौटे युवक की बहन, दुबई से झुंझुनू लौटे एक व्यक्ति, डूंगरपुर में पाॅजीटिव पाए के पिता-पुत्र के बाद उनका दादा भी पाॅजिटिव पाया गया है।

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। इन नये मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 93 पर पहुंच गया है। सोमवार को भी प्रदेश में 20 कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे।

मंगलवार को मिले मरीजों में पंजाब से अजमेर लौटे युवक की बहन, दुबई से झुंझुनू लौटे एक व्यक्ति, डूंगरपुर में पाॅजीटिव पाए के पिता-पुत्र के बाद उनका दादा भी पाॅजिटिव पाया गया है। वहीं ईरान से राजस्थान लाए गए 10 लोगों की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार जयपुर में पाॅजीटिव आए व्यक्ति के परिवार के 10 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई थी। इनमें से रामगंज में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की मां और बेटे की रिपोर्ट भी सुबह पॉजिटिव आई और सोमवार रात रामगंज में ही संक्रमित परिवार के 8 और सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

इससे जयपुर में एक ही दिन में 10 केस सामने आए। वहीं कोरोना जोन बन चुके भीलवाड़ा में एक 40 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा सोमवार को ही ईरान से जोधपुर आए 7 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस प्रकार सोमवार को कुल 20 नये मामले सामने आए थे।

राजस्थान में कुल 33 जिले हैं। इनमें से अब तक 11 जिलों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा केस भीलवाड़ा में मिले हैं। यहां अब तक 26 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके अलावा जयपुर में 21, झुंझुनूं में 8, जोधपुर में 24 (इसमें 17 ईरान से आए), प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 3, अजमेर में 5, अलवर, पाली, सीकर और चूरू में एक-एक संक्रमित मिला है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानराजस्थान समाचारसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम