लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: 66 नए मामले आए सामने, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4400 के करीब पहुंची

By गुणातीत ओझा | Updated: May 14, 2020 12:03 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में 66 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे66 नए मामलों के साथ राज्य में 4394 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वहीं, 122 लोगों की मौत हो चुकी है।2575 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जबकि 1697 लोगों का उपचार चल रहा है।

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में 66 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यहां सुबह 9 बजे तक कोरोना से 1 मौत दर्ज की गई थी। नए मामलों के साथ राज्य में 4394 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वहीं, 122 लोगों की मौत हो चुकी है। 2575 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जबकि 1697 लोगों का उपचार चल रहा है।

छह श्रेणियों की दुकाने खोलने के आदेश जारी किये

राजस्थान सरकार ने बुधवार को वाहन विक्रय केन्द्र और निर्माण सामग्री सहित छह श्रेणियों की दुकानों को खोलने की स्वीकृति संबंधी आदेश जारी किये। सरकार ने रेस्तरां/भोजनालय और मिठाई की दुकान (खरीदकर ले जाना या घर पर पहुंचाना), राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी ढाबे, हार्डवेयर की दुकान, निर्माण सामग्री की दुकान, एसी कूलर, टीवी/विद्युत संबंधी दुकान, इलेक्ट्रोनिक रिपेयरिंग की दुकान/ सेवा और वाहन विक्रय शोरूम खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से जारी आदेश में सभी दुकानदारों, संस्थानों को कोरोना वायरस से बचाव के उपायों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। दुकानदारों से सामाजिक दूरी का पालन कराने, मास्क लगाने, बिना मास्क लगाए ग्राहक को सामान नहीं बेचने, सैनेटाईजेशन की व्यवस्था करने को कहा गया है।

राजस्थान आने वाले प्रवासियों को पृथकवास में रहना होगा

राजस्थान में अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों को पृथकवास में रहना होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा कि प्रवासियों के राज्य में आने पर उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी और जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाये जायेंगे, उन्हें कोविड देखभाल केंद्र में रखा जायेगा। अन्य प्रवासियों को आवश्यक रूप से 14 दिन तक घर में ही पृथकवास में रहना होगा। यदि गृह पृथकवास संभव नहीं है तो उनको जिला प्रशासन द्वारा स्थापित पृथक केन्द्रों में 14 दिन तक रखा जायेगा। इन सब की समय समय पर चिकित्सा दल द्वारा जांच की जायेगी।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं