लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर परकोटे के विश्व धरोहर खिताब को बचाए रखना राज्य सरकार के लिए चुनौती

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 19, 2019 04:46 IST

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की 6 जुलाई को अजरबेजान की राजधानी में हुई बैठक में जयपुर के परकोटा क्षेत्र को विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया था। इसके लिए 21 में से 16 सदस्यों ने सहमति जताई। इसका एक बड़ा कारण विश्व पटल पर भारत  की बढ़ती साख भी है।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र संघ के यूनेस्को द्वारा जयपुर के परकोटे को विश्व धरोहर की सूची में शामिल तो किया गया है लेकिन अब इस खिताब को संजोए रंखना प्रदेश सरकार और जयपुर नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि 2020 में यूनेस्को द्वारा गठित समिति समीक्षा करेगी की जयपुर का परकोटा वास्तव में धरोहरों की सूची में शुमार होने योग्य है या नहीं। ऐसे में प्रदेश सरकार को उन सभी वादों को पूरा करना होगा जिनके आधार पर राजधानी के परकोटे को विश्व धरोहर का दर्जा मिला है। 

उल्लेखनीय है कि यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की 6 जुलाई को अजरबेजान की राजधानी में हुई बैठक में जयपुर के परकोटा क्षेत्र को विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया था। इसके लिए 21 में से 16 सदस्यों ने सहमति जताई। इसका एक बड़ा कारण विश्व पटल पर भारत  की बढ़ती साख भी है। वाकु गये जयपुर नगर निगम और राज्य सरकार के अधिकारियों ने परकोटे को बचाए रखने के लिए यूनेस्को से कई बड़े वादे किये थे। इन वादों को पूरा करने की शर्त पर ही जयपुर के परकोटे को विश्व धरोहर का दर्जा प्रदान किया गया। 

राज्य सरकार और जयपुर नगर निगम जयपुर के परकोटे को विरासत के रूप में बचाए रखने के लिए जयपुर के मास्टर प्लान के तहत  चारदीवारी क्षेत्र में स्पेशल हेरिटेज प्लान लागू करना, परम्परागत उद्योगों वाले रास्तों व गलियों को संरक्षण देना, परकोटे की विरासत को बचाने के लिए सख्त कानून लागू करना, प्राचीन इमारतों के मूल स्वरूप को संरक्षण देने सहित अनेक वादों को पूरा करने की चुनौती होगी। यदि इसमें सरकार असफल रही तो यूनेस्को जयपुर से विश्व धरोहर का सम्मान वापस ले सकता है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम