कथित प्रेमी ने कार रोकी, दूल्हे को पीटा और दुल्हन का किया, भागे लेकिन तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 7, 2019 02:58 PM2019-05-07T14:58:00+5:302019-05-07T14:58:00+5:30

राजस्थान में दुल्हन के अपहरण की एक माह में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व सीकर में विवाह के बाद ससुराल जा रही एक दुल्हन का उसके प्रेमी ने अन्य साथियों के साथ अपहरण कर लिया था।

rajasthan Bride Kidnapped By Boyfriend | कथित प्रेमी ने कार रोकी, दूल्हे को पीटा और दुल्हन का किया, भागे लेकिन तलाश जारी

ससुराल पक्ष और दुल्हन के घर वाले सब हैरान हो गए।

Highlightsखबरों के अनुसार, आरोपी प्रयाग जीनगर के, पूर्व में दुल्हन के साथ प्रेम संबंध थे।प्रयाग का घर दूल्हे के घर के पास है। आरोपी और दुल्हन की तलाश जारी है।

जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक कथित प्रेमी ने एक दुल्हन का अपहरण कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद बिश्नोई ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन परिजन के साथ एक कार से जा रहे थे। इस जोड़े का विवाह सोमवार की रात तितारडी क्षेत्र में सम्पन्न हुआ था।

उन्होंने बताया कि सविना रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास आरोपी ने कार रोकी और दूल्हे से मार पीट की। उसने कार के शीशे तोड़ दिए और दुल्हन का अपहरण कर फरार हो गया। बिश्नोई ने बताया कि खबरों के अनुसार, आरोपी प्रयाग जीनगर के, पूर्व में दुल्हन के साथ प्रेम संबंध थे।

प्रयाग का घर दूल्हे के घर के पास है। आरोपी और दुल्हन की तलाश जारी है। राजस्थान में दुल्हन के अपहरण की एक माह में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व सीकर में विवाह के बाद ससुराल जा रही एक दुल्हन का उसके प्रेमी ने अन्य साथियों के साथ अपहरण कर लिया था। पुलिस ने कुछ दिन बाद दुल्हन और आरोपी को देहरादून में खोज निकाला था। 

Web Title: rajasthan Bride Kidnapped By Boyfriend

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे