लाइव न्यूज़ :

"अशोक गहलोत शासन में भारी अराजकता है, रेप के मामलों में राजस्थान देश में नंबर वन है", भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 2, 2023 10:33 IST

राजस्थान भाजपा प्रमुख सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पूरी तरह विफल है। सूबे में हर तरफ अराजकता व्याप्त है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान भाजपा प्रमुख सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार पूरी तरह विफल हैगहलोत सरकार प्रश्नपत्र लीक रोकने में विफल रही, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गयाकानून व्यवस्था का रिकॉर्ड शर्मनाक है, रेप के मामलों में राजस्थान देश में नंबर वन है

जयपुर: राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच चल रही वर्षों पुरानी प्रतिद्वंदिता और तेज हो गई है। एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोतकांग्रेस की सत्ता में दोबारा वापसी का पुरजोर कोशिश कर रहे हैं , वहीं भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर को लेकर चुनावी समर में उतर चुकी है।

सिसायत की इस संग्राम में पांच साल के लिए सत्ता अपने पाले में लाने के लिए दोनों दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं और इसी क्रम में दोनों एक-दूसरे पर तीखे हमले भी कर रहे हैं। इस बीच भाजपा में कथित अंदरूनी कहल की खबरें भी सामने आ रही है। जिस पर स्पष्टीकरण देते हुए राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ऐसी सारी बातें केवल अफवाह हैं और भाजपा एकजुट होकर गहलोत सरकार को सत्ता से उखाड़ने जा रही है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए भाजपा नेता सीपी जोसी ने कहा कि साफ कहा, "पार्टी में कोई दरार नहीं है। सभी नेता चुनावी मैदान में हैं। वसुन्धरा जी हमारी वरिष्ठ नेता हैं, वह पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दो बार की मुख्यमंत्री रही हैं। वह भाजपा की सम्मानित नेता हैं और चुनावी बैठकों में हिस्सा ले रही हैं। यही नहीं देश और प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता परिवर्तन यात्राओं में एक साथ थे।

सीपी जोशी ने कहा कि मेरी कोशिश है कि पार्टी के सभी नेता एक साथ आगे बढ़ें और मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेकर इस चुनाव को मजबूती के साथ लड़ूं। हम सभी को पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए अबी और काम करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि पार्टी 2023 विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सामूहिक नेतृत्व में पूरे सूबे में 4 परिवर्तन यात्राओं को निकाला है और मजे की बात है कि इन यात्राओं में पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिला है। जमीन पर जनता का मूड स्पष्ट है, वे बदलाव चाहते हैं और भाजपा को सत्ता में लाना चाहते हैं।

जोशी ने कहा, ये 'जन यात्राएं' भाजपा की नहीं राजस्थान के लोगों की यात्राएं बन गई हैं, जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ बेहद गुस्से में हैं। समय की कमी के कारण पार्टी ने सामूहिक नेतृत्व में चार यात्राएं निकालने का निर्णय लिया है हमने सभी 200 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया और 17-18 दिनों में 9,000 किमी से अधिक की यात्रा की।

राजस्थान भाजपा प्रमुख ने विधानसभा चुनाव को लेकर आ रहे कई सर्वे पर कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। गहलोत अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। यदि उन्हें अपने किए गए काम पर इतना भरोसा है तो लोगों को लुभाने के लिए राज्य का खजाना क्यों खाली कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पूरी तरह विफल रही है। इस सरकार ने पूर्ण ऋण माफी का वादा करके किसानों को धोखा दिया है। प्रश्नपत्र लीक रोकने में विफल होकर लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। कानून व्यवस्था पर इसका रिकॉर्ड शर्मनाक है। महिलाओं पर अत्याचार की सारी हदें पार हो गई हैं। रेप के मामलों में राजस्थान देश में नंबर वन है। मंत्री और विधायक खुलेआम लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सच्चाई तो यह है कि अशोक गहलोत के शासन में पूरे राजस्थान में अराजकता फैली है।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावBJPवसुंधरा राजेअशोक गहलोतकांग्रेसजयपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम