लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: प्लास्टिक कचरे के निस्तारण में बीकानेर जिले के नवाचारों को देशभर में सराहा गया, मिलेगा पुरस्कार

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 12, 2020 05:59 IST

जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा नई दिल्ली में 12 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय समारोह में बीकानेर जिले को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबीकानेर जिले को प्लास्टिक वेस्ट के बेहतर निस्तारण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। जिले का यह पुरस्कार भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा प्राप्त करेंगे।

बीकानेर जिले को प्लास्टिक वेस्ट के बेहतर निस्तारण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा नई दिल्ली में 12 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय समारोह में बीकानेर जिले को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

जिले का यह पुरस्कार भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा प्राप्त करेंगे। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए जिला कलक्टर श्री कुमार पाल गौतम को दिल्ली जाना था, परन्तु पंचायत चुनाव की तैयारियों की व्यस्तता के चलते और अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के कारण उन्होंने श्री सुराणा को यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए नामित किया है।  

उल्लेखनीय है कि बीकानेर जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए नवाचार के रूप में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था और लोगों को इस बारे में जागरूक करने के साथ ही जिले की ग्राम पंचायत को प्लास्टिक-वेस्ट से मुक्त करने का कार्य किया गया था और बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत का चयन कर संबंधित सरपंच को ‘‘चैम्पियन सरपंच’’ के खिताब से भी नवाजा गया था।

यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर श्री कुमार पाल गौतम द्वारा प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत के लिए जिले के ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ जिला मुख्यालय पर बैठक की गई और अभियान के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर वहां के पंच-सरपंच, विशिष्ट नागरिकों और व्यापार-संगठनों से बातचीत कर प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने की बात कही थी।

टॅग्स :राजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया