लाइव न्यूज़ :

कोरोना नियंत्रण के मामले में अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान की स्थिति बेहतर: सीएम गहलोत

By भाषा | Updated: September 26, 2020 21:37 IST

सीएम अशोक गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा अब तक उठाए गये कदमों को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस की इस महामारी के खिलाफ जंग में लोगों का जीवन बचाने और उनकी आजीविका बचाने में पूरा राज्य एकजुट रहा। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि महामारी नियंत्रण के विभिन्न मापदंडों पर अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान काफी बेहतर स्थिति में है।चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कोविड- 19 का पता लगाने के लिए जांच क्षमता प्रतिदिन 51 हजार नमूनों से अधिक हो गयी है।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सभी वर्गों की अहम भूमिका रही है और इस महामारी पर नियंत्रण के लिहाज से राजस्थान अन्य राज्यों के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में है।

गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा अब तक उठाए गये कदमों को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, विभिन्न दलों के नेताओं, एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरुओं, भामाशाहों व कोरोना योद्धाओं की मदद से राज्य सरकार को कोरोना वायरस के संक्रमण को काफी हद तक काबू में रखने में सफलता मिली है, साथ ही कोरविड-19 से मृत्युदर भी न्यूनतम रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की इस महामारी के खिलाफ इस जंग में लोगों का जीवन बचाने और उनकी आजीविका बचाने में पूरा राज्य एकजुट रहा तथा सभी का सहयोग मिला। आगे भी कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई सभी मिलकर लड़ेंगे। गहलोत ने सभी दलों के नेताओं व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कोरोना प्रबंधन काफी अच्छा रहा है। महामारी नियंत्रण के विभिन्न मापदंडों पर अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान काफी बेहतर स्थिति में है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, बिस्तर, वेन्टीलेटर, आइसीयू बिस्तर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कोविड- 19 का पता लगाने के लिए जांच क्षमता प्रतिदिन 51 हजार नमूनों से अधिक हो गयी है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने स्वास्थ्य नियमावली (हेल्थ प्रोटोकॉल) की पालना सख्ती से करवाने, मास्क को अनिवार्य करने तथा समाज के प्रभावी लोगों को जागरूकता अभियान से जोड़ने के संबंध में सुझाव दिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने व निजी अस्पतालों को उचित दरों पर इलाज करने के लिए पाबंद करने के संबंध में सुझाव दिए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप