लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूल में परोसे गए अफीम, स्कूली बच्चों के सामने ऐसे किया गया नशा, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: August 17, 2022 11:21 IST

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। इन लोगों को जहां अफीम परोसी जा रही थी, वीडियो में वहां कुछ बच्चों को घूमते हुए भी देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बाड़मेर जिले के एक सरकारी स्कूल में अफीम परोसने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे कुछ लोगों को स्कूल में अफीम परोसा जा रहा है।

जयपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक सरकारी स्कूल में जमकर अफीम परोसने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे स्वतंत्रता दिवस को मनाने के बाद स्कूल में अफीम की महफिल लगी थी । 

वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि जहां ये लोग अफीम परोस रहे है, वहीं इसके आस-पास कुछ स्कूली बच्चें भी टलते दिखाई दे रहे है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई करने की बात भी कही है।

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, यह मामला बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी उपखंड स्थित रावली नाडी स्कूल का है। दरअसल, सोमवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था, इस दौरान ग्रामीण और जनप्रतिनिधि स्कूल के परिसर में दरी बिछाकर बैठ गए और फिर आपस में बात चीत करने लगे। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया कि एक शख्स अफीम को निकाल रहा है और उसे परोस रहा है। बताया जा रहा है कि ये लोग करीब दो घंटे तक स्कूल परिसर में रहे थे। 

अधिकारियों ने कही कार्रवाई की बात

इस पूरे घटना पर बोलते हुए सीबीईईओ के ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि इस पूरे मामले में छात्र, शिक्षक और अभिभावकों के बयान लेने के बाद इसकी जांच होगी और फिर इस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस घटना की जांच की रिपोर्ट गुड़ामालानी एसडीएम को सौंपने की भी बात कही है। 

वहीं इस घटना को लेकर यह बात भी सामने आ रही है कि अफीम खरीदने के लिए सभी ने पैसे मिलाए थे और उस पैसे से अफीम वहां लाई गई थी। स्कूल के इस घटना के अब तक चार वीडियो सामने आए हुए हैं।

टॅग्स :राजस्थानवायरल वीडियोBikanerchildchildEducation Department of Rajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर