राजस्थान में भीषण हादसा: बाड़मेर में गिरा पंडाल, 14 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 23, 2019 05:11 PM2019-06-23T17:11:56+5:302019-06-23T20:42:39+5:30

हादसा बाड़मेर जिले के जसोल गांव में हुआ। गांव के स्कूल परिसर में रामकथा का आयोजन किया जा रहा था।

Rajasthan: At least 12 dead and around 24 injured after a 'pandaal' collapsed in Barmer | राजस्थान में भीषण हादसा: बाड़मेर में गिरा पंडाल, 14 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

हादसा राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुआ है।

Highlightsपुलिस-प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।हादसे में दो दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।

राजस्थान के बाड़मेर में पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 50 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस-प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। पुलिस का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं जिनको पास के बालोतरा और अन्य कस्बों के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

हादसा बाड़मेर जिले के जसोल गांव में हुआ। गांव के स्कूल परिसर में रामकथा का आयोजन किया जा रहा था। आयोजन के लिए वहां करीब 200 फीट का लोहे का पंडाल लगाया गया था। पंडाल में करीब एक हजार लोग मौजूद बताए जा रहे हैं।


माना जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पंडाल गिरने के बाद बारिश के चलते करंट फैलने की बात कही जा रही है। हालांकि, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घायलों को बालोतरा के विभिन्न  स्थानीय अस्पतालों ले जाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, राजस्थान के बाड़मेर में 'पंडाल' का गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, जसोल,बाड़मेर में राम कथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की जानकारी अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है।ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने,शोकाकुल परिजनों को सम्बल देने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में कहा, स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है। सम्बंधित अधिकारियों को हादसे की जांच करने, घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। घायल लोगों को 2-2 लाख सहायता राशि देने की घोषणा हुई है।

Web Title: Rajasthan: At least 12 dead and around 24 injured after a 'pandaal' collapsed in Barmer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे