लाइव न्यूज़ :

किसान हुंकार रैली में जाट नेता हनुमान बेनिवाल ने की नई पार्टी की घोषणा 

By अनुभा जैन | Updated: October 29, 2018 17:33 IST

घनश्याम तिवाड़ी और बेनीवाल में सीटों को लेकर हुये गठजोड से चुनावी हवा का रूख कुछ बदलने सा लगा है। रैली के बाद आयोजित आमसभा में प्रदेशभर से आए लाखों की संख्या में बेनीवाल के समर्थक मौजूद थे।

Open in App

राजस्थान में आगामी चुनाव से पहले निर्दलीय विधायक और जाट नेता हनुमान बेनीवाल ने अपनी नई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की घोषणा कर दी। बेनीवाल ने सोमवार (29 अक्टूबर) आयोजित किसान हुंकार रैली के दौरान तीसरे मोर्चे की नई पार्टी के स्लोगन स्वच्छ, सरल और समर्पित के साथ पार्टी का ऐलान किया जिसका चुनाव चिन्ह बोतल रहेगा। 

रैली के बाद आयोजित जनसभा में अन्य पार्टियों के नेता जिनमें तीसरे मोर्चे को समर्थन देने के लिए भारत वाहिनी पार्टी के संयोजक और विधायक घनश्याम तिवाड़ी, बाड़मेर से आये दलित नेता उदाराम मेघवाल और इसके अलावा बाड़मेर से सांसद के बेटे रमन चौधरी भी बेनीवाल के साथ मंच पर नजर आए। 

तिवाड़ी और बेनीवाल में सीटों को लेकर हुये गठजोड से चुनावी हवा का रूख कुछ बदलने सा लगा है। रैली के बाद आयोजित आमसभा में प्रदेशभर से आए लाखों की संख्या में बेनीवाल के समर्थक मौजूद थे। जो कि नई पार्टी के ऐलान के साथ ही बेनीवाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी करने लगे। 

बेनीवाल नेएक छोटी बच्ची के हाथों के बटन दबवाकर नई पार्टी की घोषणा की। नई पार्टी के एलान से पहले विधायक हनुमान बेनीवाल ने रविवार को जयपुर में करीब 10 किलोमीटर लंबा रोड शो कर अपना दमखम दिखाया था। इस रोड शो में हजारों की संख्या में बेनीवाल के समर्थक इकट्ठा हुए थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे