राजस्थान चुनावः इस सीट पर BJP का 1990 से है कब्जा, क्या कांग्रेस ढहा पाएगी ये अभेद्य किला?
By रामदीप मिश्रा | Published: September 22, 2018 07:18 AM2018-09-22T07:18:21+5:302018-09-22T07:18:21+5:30
Rajasthan Assembly Election Updates:सूबे की दोनों दिग्गज पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस जीत के दावे कर रहीं। इन सब के बीच आज हम आपको एक ऐसी सीट के बारें में बताने जा रहे हैं जिसे 1985 के बाद से कांग्रेस नहीं जीत पाई है।
जयपुर, 22 सितबंरःराजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है और सभी पार्टियां चुनाव की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार-प्रसार की तैयारियां पूरी कर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए जनसभाएं करना शुरू कर दिया है। सूबे की दोनों दिग्गज पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस जीत के दावे कर रहीं। इन सब के बीच आज हम आपको एक ऐसी सीट के बारें में बताने जा रहे हैं जिसे 1985 के बाद से कांग्रेस नहीं जीत पाई है।
इस वजह से लोकप्रिय है यह क्षेत्र
आज हम बात राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट की कर रहे हैं। इस सीट से प्रदेश के जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा विधायक हैं। यह क्षेत्र संपदा का धनी माना जाता है। इतिहासकारों का मानना है कि प्रतापगढ़ का सूर्यवंशीय राजपूत राजपरिवार मेवाड़ के गुहिल वंश की सिसोदिया शाखा से सम्बद्ध रहा है। चित्तौडगढ़ और महाराणा प्रताप भी इसी वंश के प्रतापी शासक थे। यहां देवलिया में आज भी एक पुराना राजमहल, भूतपूर्व-राजघराने के स्मारक (छतरियां), तालाब, बावड़ियां, मंदिर और कई अन्य ऐतिहासिक अवशेष विद्यमान हैं।
राम-दरबार मंदिर है मशहूर
देवगढ़ में ही मातृशक्ति के एक रूप 'बीजमाता' का एक पुराना मंदिर तो है ही, जैनियों का भगवान मल्लिनाथ मंदिर और राम-दरबार मंदिर (रघुनाथद्वारा) भी हैं, जहां राम और लक्ष्मण को मूर्तिकार ने बड़ी-बड़ी राजस्थानी मूंछों में दिखाया है। इसी मंदिर की छत पर सूर्य के प्रकाश की सहायता से समय बताने वाली संगमरमर की धूप घड़ी भी है।
पहले था कांग्रेस का गढ़
सबसे बड़ी बात यह है कि प्रतापगढ़ की विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने साल 1985 में विजय पताका फहराया था। इसके बाद वह जीत नहीं सकी है। लेकिन, 1957 से लेकर 1972 तक कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमाए रखा। उसने लगातार पांच बार जीत हासिल की। इसके बाद फिर पहली बार बीजेपी ने इस सीट पर 1980 में विजय पायी। हालांकि 1985 में हुए चुनाव में वह हार गई और कांग्रेस ने दोबारा कब्जा जमाया। कांग्रेस की यह आखिरी जीत थी। उसके बाद से यह सीट उसके लिए अभिशाप बन गई और जीत हासिल नहीं कर सकी।
बीजेपी लगातार जीतती आ रही चुनाव
प्रतापगढ़ की इस सीट से पिछले पांच चुनाव से लगातर बीजेपी की टिकट से नंदलाल मीणा विधायक हैं। उससे पहले साल 1990 में बीजेपी की ही टिकट से रखब चंद जीते थे, जिन्होंने कांग्रेस के बहादुर लाल को हराया था। यहां कांग्रेस जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रही है। इस विधानसभा चुनाव में उसके लिए यह सीट चुनौती बनी हुई है।
Year | A.C No. | Assembly Constituency Name | Type | Winner | Gender | Party | Vote | Runner Up | Gender | Party | Vote |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
2013 | 172 | Pratapgarh | (ST) | Nandlal | M | BJP | 82452 | Veluram Meena | M | INC | 50514 |
2008 | 172 | Pratapgarh | (ST) | Nandlal Meena | M | BJP | 65134 | Bhadurlal Meena | M | INC | 51291 |
2003 | 127 | Pratapgarh | (ST) | Nand Lal Meena | M | BJP | 60257 | Vimlesh Meena | F | INC | 48129 |
1998 | 127 | Pratapgarh | (ST) | Nand Lal Meena | M | BJP | 39887 | Kesar Singh | M | INC | 35517 |
1993 | 127 | Pratapgarh | (ST) | Nand Lal | M | BJP | 40714 | Dhan Raj | M | INC | 26983 |
1990 | 127 | Pratapgarh | (ST) | Rakhab Chand | M | BJP | 34358 | Bahadur Lal | M | INC | 24743 |
1985 | 127 | Pratapgarh | (ST) | Dhan Raj Meena | M | INC | 27950 | Nand Lal Meena | M | BJP | 20180 |
1980 | 127 | Pratapgarh | (ST) | Nand Lal | M | BJP | 19665 | Har Lal | M | INC(I) | 16055 |
1977 | 127 | Pratapgarh | (ST) | Kalu | M | JNP | 23267 | Har Lal | M | INC | 9244 |
1972 | 116 | Pratapgarh | (ST) | Har Lal | M | INC | 19892 | Ram Lal | M | IND | 11915 |
1967 | 116 | Pratapgarh | (ST) | Harlal | M | INC | 16750 | Deva | M | SWA | 11953 |
1962 | 95 | Pratapgarh | (ST) | Harlal | M | INC | 7529 | Basantilal | M | SOC | 6223 |
1957 | 61 | Pratapgarh | (ST) | Amrit Lal | M | INC | 13132 | Jagat Singh | M | BJS | 10318 |
1957 | 61 | Pratapgarh | GEN | Amra | M | INC | 10676 | Unkar | M | BJS | 8728 |
आंकड़ों पर डाले नजर
अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आंकड़े बताते हैं बीजेपी की यहां मजबूत पकड़ है। इस सीट पर कुल मतदाओं की संख्या दो लाख, चार हजार 601 थी, जिसमें से एक लाख , 67 हजार, 731 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां 81.98 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी के खाते में 82 हजार, 452 वोट गए थे, जबकि कांग्रेस के खाते में 50 हजार, 514 वोट पड़े थे। बीजेपी उम्मीदवार नंदलाल मीणा ने कांग्रेस के वेलूराम मीणा को 31 हजार, 938 वोटों से हराया था।