लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा: छिटपुट घटनाओं के साथ सूबे की 199 सीटों पर मतदान हुआ संपन्न, 72.17% हुई वोटिंग

By अनुभा जैन | Updated: December 7, 2018 19:52 IST

शुक्रवार सुबह 9 बजे तक करीब 6.11 प्रतिशत मतदान राजस्थान में दर्ज किया गया। लोगों में और विशेशकर युवाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए निर्वाचन आयोग ने कई तरह की व्यवस्थाएं की। युवाओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए कई बूथों के बाहर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए।

Open in App

राजास्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को अच्छी तादाद में भारी उत्साह के साथ 72.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब परिणाम 11 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक करीब 6.11 प्रतिशत मतदान राजस्थान में दर्ज किया गया। लोगों में और विशेशकर युवाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। 

महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए निर्वाचन आयोग ने कई तरह की व्यवस्थाएं की। युवाओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए कई बूथों के बाहर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए। जोधपुर के सरदापुर में 90 साल के एक वृद्ध को परिजन गोद में उठाकर वोट डलवाने के लिए पहुंचे। वहीं, जोधपुर और टोंक में 80-80 साल की महिला वोटर्स अपने मत का प्रयोग करने पहुंचीं।

लोगों में पहली बार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के उपयोग को लेकर उत्साह रहा और बैलेट की जगह इस डिजटलीकरण प्रयोग से जनता काफी संतुष्ट भी दिखाई दी। प्रदेश के करीब तीन लाख ईवीमएम मशीनों के खराब होने या देरी से शुरू होने की सूचना भी आयी।

इसी तरह जयपुर में करीब 50 और प्रदेश में 250 से ज्यादा ऑल वुमन पोलिंग बूथ बनाये गये जिसमें सुरक्षाकर्मी और पूरा स्टाफ महिलायें ही थी। जयपुर स्थित अभय कमांड सेंटर से पूरे प्रदेश में लाइव वेब कास्टिंग से मतदान पर अधिकारियों की पैनी नजर बनी रही।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन से मतदान कर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।झालरापाटन में महिलाओं के लिए स्पेशल ऑल वुमन पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिस पर गुलाबी रंग से खास सजावट की गई है। यहां सीएम वसुंधरा राजे ने वोट दिया। वोट देने के बाद राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल विकास के कई काम किए हैं। मुझे विश्वास है कि जनता इसे ध्यान में रखकर मतदान करेगी। चुनाव में नेताओं द्वारा अर्मायादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने के सवाल पर वसुंधरा ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल ऐसी भाष का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नाराजगी जताई । राजे ने कहा कि मैं हैरान हूं कि कोई वरिष्ठ नेता ऐसा बयान दे सकता है। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए चुनाव आयोग को उनके बयान पर संज्ञान लेना चाहिए। साथ ही एक्शन लेकर एक उदाहरण पेश करना चाहिए। भाजपा ने गुरुवार को चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की।

राजे ने कहा, 'मैं नहीं समझती हूं कि कोई भी नेता वरिष्ठ नेता ऐसा बयान दे सकता है और जिनके हमारे परिवार से अच्छे संबंध थे। खासकर राजमाता साहब के साथ। ऐसे व्यक्ति अपनी वाणी पर संयम नहीं रख पाए। उससे बुरा क्या हो सकता है। हम नहीं चाहते है कि हमारे यंगस्टर्स को खराब मैसेज जाए। ऐसी भाषा कांग्रेस और उनके सहयोगियों के मुंह से सुनी जा सकती है।' 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव ने बुधवार को राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर में कहा था कि वसुंधरा बहुत थक गई हैं। उन्हें आराम देना चाहिए। वे बहुत मोटी हो गई हैं। पहले पतली थीं।

कांग्रेस के महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2013 में लोकसभा में 44 और राज्य में 21 सीटों पर कांग्रेस रही गई थी पर इस बार इस तरह की गलती नहीं दोहरायी जाएगी। अशोक गहलोत ने मतदान करते हुये यह विष्वास जताया कि कांग्रेस एक बार फिर भारी बहुमत से विजयी होगी और सत्ता में आएगी। भाजपा 50 के आसपास सिमट कर रह जाएगी। गहलोत ने कहा कि पांच सालों तक मोदी सरकार या वसुंधरा राजे ने कोई विकासात्मक कार्य किया नहीं इसलिये हनुमान की जाति, गोत्र, क्रिश्चियन मिशेल आदि का बेबुनियादी मुद्दे भाजपा उठा रही है। इस तरह की नकारात्मक राजनीति से चुनाव नहीं जीता जा सकता है। गहलोत ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं अपितु सत्ता में विश्वास है। 

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने टोंक जिले में मतदान किया। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में आ रही है। यह पूछे जाने पर कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रचार के अंतिम दिन भी धुआंधार प्रचार करते रहे, इसका किजना असर पड़ेगा। सचिन ने कहा, उन्हें मालूम है कि भाजपा हारने जा रही है, लेकिन हार सम्मानजनक हो इसलिए उन्होंने पूरा जोर लगा दिया।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री कालीचरण सर्राफ, बीजेपी के अषोक परनामी सहित दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया।

बीकानेर में कोलायत के जग्गासर में मतदान के दौरान दो गुटों में भिड़ंत की खबर है। वहीं सीकर के फतेहपुर में दो गुटों में झड़प के बाद भीड़ ने दो बाइक फूंक दीं। भरतपुर के नगर में मतदान के दौरान हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया। शेष प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान जारी है। 

अलवर की रामगढ़ सीट पर प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। वोटिंग प्रतिशत बढाने के लिए राजस्थान में कई जगह दिव्यांग वोटिंग केंद्र और महिला केंद्र बनाए गए हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसवसुंधरा राजेसचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत