लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः कांग्रेस बहुमत से जीती तो पायलट और सियासी जोड़तोड़ चली तो गहलोत होंगे मुख्यमंत्री!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 11, 2018 08:13 IST

राजस्थान कांग्रेस में प्रत्यक्ष तौर पर तो सभी एक हैं, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यहां दो खेमे बने हुए हैं, जिनमें एक का नेतृत्व गहलोत करते हैं तो दूसरे का पायलट.

Open in App

राजस्थान विस चुनाव से पहले ही भाजपा ने सीएम वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया था, लेकिन कांग्रेस में तो पहले ही दिन से बड़ा सवाल है कि राजस्थान में यदि कांग्रेस जीती तो मुख्यमंत्री कौन होगा? अब जबकि, एक्जिट पोल के नतीजे राजस्थान में कांग्रेस की जीत दिखा रहे हैं तो एक बार फिर यह सवाल गरमा गया है कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 

वैसे तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने की हालत में मुख्यमंत्री के पद के लिए आधा दर्जन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, परंतु वास्तव में दो ही नेताओं के नाम वजनदार हैं-पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट. जहां गहलोत राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीब हैं, वहीं युवा पायलट की दोस्ती और सक्रि यता राहुल गांधी को पसंद है. 

राजस्थान कांग्रेस में प्रत्यक्ष तौर पर तो सभी एक हैं, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यहां दो खेमे बने हुए हैं, जिनमें एक का नेतृत्व गहलोत करते हैं तो दूसरे का पायलट. इन हालातों को देखते हुए ही जयपुर में कांग्रेस की सभा के दौरान राहुल गांधी ने दोनों नेताओं की मंच पर ही चर्चित मुलाकात करवाई थी.

यही नहीं, पायलट और गहलोत ने एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर यह संदेश देने की भी कोशिश की थी कि ऐसा कुछ नहीं है, जैसी चर्चाएं हैं. यह तो चुनाव के पहले की तस्वीर थी, परंतु अब तय होना है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? चुनाव परिणाम की तीन संभावनाएं हैं- भारी बहुमत से कांग्रेस की जीत, बराबरी की टक्कर में कांग्रेस की जीत और बहुमत के करीब जीत.

यदि भारी बहुमत से कांग्रेस जीतती है तो ज्यादा संभावना है कि सचिन पायलट सीएम बने, यदि बराबरी की टक्कर में कांग्रेस जीतती है तो पायलट और गहलोत, दोनों के लिए पचास-पचास प्रतिशत की संभावनाएं है और यदि बहुमत से कम लेकिन बहुमत के करीब कांग्रेस जीतती है तो जोड़तोड़ की सियासत होगी, ऐसी स्थिति में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने की ज्यादा संभावनाएं हैं. 

ऐसी ही सियासी तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के समय में भी रही थी. चुनाव से पहले पायलट और गहलोत में से मुख्यमंत्री कौन? इसको लेकर कई सर्वे भी आए थे, जिनमें से किसी में पायलट आगे रहे तो किसी में गहलोत, मतलब.. कोई स्पष्ट तस्वीर नहीं बनी, इसलिए सवाल अपनी जगह कायम रहा.

दोनों नेताओं की सक्रि यता और विशेष प्रभाव क्षेत्र के नजरिए से देखें तो उत्तर-पूर्वी राजस्थान में जहां पायलट की अच्छी पकड़ है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान गहलोत का गढ़ है, इसीलिए माना जा रहा है कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान से ज्यादा उम्मीदवार जीते तो पायलट और दक्षिण-पश्चिमी से जीते तो गहलोत होंगे मुख्यमंत्री.

इस बार के चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता- गिरिजा व्यास, सीपी जोशी, रामेश्वर डूडी, बी.डी. कल्ला, रघु शर्मा आदि भी चुनाव मैदान में हैं. इन्हें सत्ता में एडजस्ट करना भी बड़ी चुनौती है, क्योंकि इनमें से कोई यदि सीएम नहीं बनता है तो राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के अलावा कोई और समकक्ष पद नहीं है. 

पायलट के सामने बेहतर संभावनाएं तो हैं, किंतु वरिष्ठ नेताओं को अपने साथ सत्ता में बनाए रखना आसान काम नहीं है. यदि वे इस बार कामयाब रहे तो राजस्थान की राजनीति में लंबी सियासी पारी खेल पाएंगे. एक कमजोर संभावना यह भी है कि चुनावी नतीजों के बाद कर्नाटक विस चुनाव जैसी सियासी तस्वीर उभरे. ऐसी स्थिति में जिसका भाग्य प्रबल होगा, वही मुख्यमंत्री बन जाएगा.

राजस्थान विस चुनाव की मतगणना का काम शुरू होने के बाद 11 दिसंबर को राजस्थान की सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? एक्जिट पोल के परिणामों पर भरोसा करें तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की ज्यादा संभावना है. यदि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में आई तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के अलावा डेढ़ दर्जन से ज्यादा ऐसे नेता हैं, जिन्हें सरकार में बड़ी भूमिका मिल सकती है, यदि वे जीत गए. 

डॉ. गिरिजा व्यास, सी.पी. जोशी, बी.डी. कल्ला, रामेश्वर डूडी, पं. भंवरलाल शर्मा, महेंद्रजीत सिंह मालवीया, शांति धारीवाल, राजकुमार शर्मा, रघु शर्मा, विश्वेंद्र सिंह, अर्चना शर्मा, प्रताप सिंह खाचिरयावास, प्रमोद जैन भाया, मानवेंद्र सिंह, उदयलाल आंजना, दयाराम परमार आदि नेताओं को कांग्रेस सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेससचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह