लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः इस सीट पर जोरदार घमासान, त्रिकोणीय मुकाबले में कौन मारेगा बाजी? 

By अनुभा जैन | Updated: October 27, 2018 19:24 IST

इसी साल 'भारत वाहिनी पार्टी' के ऐलान के समय घनश्याम तिवाड़ी कह चुके हैं कि उनकी पार्टी के आने से गरीब व किसान का राज कायम होगा। काला कानून, किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगारी, वंचितों को आरक्षण आदि प्रमुख मुद्दे होंगे।

Open in App

जयपुर शहर की विधानसभा सीटों में प्रत्याशियों की सबसे पसंदीदा सीट सांगानेर व बगरू बन गई है। यह आमतौर पर होता आया है कि सांगानेर सीट पर ज्यादातर मौकों पर बाहरी पार्टी के उम्मीदवारों ने अमूमन जगह बनायी हैं। भाजपा, कांग्रेस के साथ घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी भी सीट के लिये जोर अजमाइश कर रही है। 

भाजपा, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को यह साफ कर दिया है कि अगर बाहरी उम्मीदवार इस सीट के लिये उतरता है तो फायदा घनश्याम तिवाड़ी उठा सकते हैं। 

हालांकि घनश्याम तिवाड़ी ने खुलकर कुछ भी इस दिशा में कोई संकेत नहीं दिये हैं। भाजपा की ओर से सांसद रामचरण बोहरा, वसुंधरा के विश्वसनीय अशोक परनामी, मेयर अशोक लाहौटी, महिला आयेाग की अध्यक्ष सुमन शर्मा इस सीट पर निगाहें जमाये हुये हैं। विश्व हिंदु परिषद के 20 साल से जुड़े रवीन्द्र शर्मा भी इस सीट के लिये प्रयासरत हैं।

वहीं आपको बता दें कि इसी साल 'भारत वाहिनी पार्टी' के ऐलान के समय घनश्याम तिवाड़ी कह चुके हैं कि उनकी पार्टी के आने से गरीब व किसान का राज कायम होगा। काला कानून, किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगारी, वंचितों को आरक्षण आदि प्रमुख मुद्दे होंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, विशेष ओबीसी का आरक्षण जारी रख वंचित वर्गों के गरीब बच्चों को भी 14 प्रतिशत का आरक्षण देने की भी कोशिश की जाएगी। उनके इस तरह के बयानों को पार्टी लाइन से विपरीत देखा गया। 

घनश्याम तिवाड़ी का राजनीतिक सफर बहुत लंबा रहा है। वह पहली बार 1980 में सीकर विधानसभा से विधायक चुने गए इसके बाद 1985 में यहीं से विधायक बने, 1993 में चौमूं से विधायक बने और फिर 2003 से लगातार तीन बार सांगानेर से विधायक रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावसचिन पायलटवसुंधरा राजेकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन