राजस्थान चुनावः BSP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन पर जताया भरोसा

By अनुभा जैन | Published: November 1, 2018 04:44 PM2018-11-01T16:44:25+5:302018-11-01T16:44:25+5:30

राजस्‍‌थान में कुल 200 सीटों पर चुनाव होते हैं। इनमें से 142 सीट सामान्य हैं, जबकि 33 सीटें अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

rajasthan assembly election: bsp announces first 11 candidates list | राजस्थान चुनावः BSP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन पर जताया भरोसा

राजस्थान चुनावः BSP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन पर जताया भरोसा

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी बीएसपी ने गुरुवार (01 अक्टूबर) को अपने 11 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। 200 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही बीएसपी के नामों की घोषणा राजस्थान बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल द्वारा जारी सूची से हुई। घोषित प्रत्याशियों राजस्थान के भरतपुर, दौसा, टोंक, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों से हैं।

भरतपुर के उम्मीदवारों के नाम 

डीग-कुम्हेर: प्रतापसिंह मेहरावर
नदबई: जोगेंद्र सिंह अवाना
नगर: वाजिब अली
वैर: अतर सिंह पगारिया

दौसा से उम्मीदवारों के नाम 

बांदीकुई: भागचंद सैनी
सिकराय: फैलीराम बैरवा

टोंक से उम्मीदवारों के नाम 

मालपुरा:  नरेंद्र सिंह आमली
टोंक:  मोहम्मद अली

करौली से उम्मीदवारों के नाम

करौली: लाखन सिंह मीणा
सपोटरा: इंजी हंसराज मीणा

वहीं सवाई माधोपुर से हंसराज मीणा को प्रत्याक्षी बनाया गया है।

राजस्‍थान विधानसभा का मौजूदा स्वरूप

उल्लेखनीय है‌ कि राजस्‍‌थान में कुल 200 सीटों पर चुनाव होते हैं। इनमें से 142 सीट सामान्य हैं, जबकि 33 सीटें अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। साल 2013 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों के साथ सरकार बनाई बनाई थी। कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी। तीसरी सबसे बड़ी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी रही जिसे 4, व चौथे नंबर बहुजन समाज पार्टी रही, जिसे 3 सीटों पर जीत मिली। जबकि 7 सीटें निर्दलियों के खाते में गई थीं।

English summary :
In Rajasthan, Mayawati lead Bahujan Samaj Party (BSP), released a list of names of 11 candidates on Thursday (October 01). The names of the BSP candidates going to contest the Rajsthan Vidhan Sabha Chunav on 200 seats were announced by the Rajasthan BSP state unit chief Sitaram Meghwal.


Web Title: rajasthan assembly election: bsp announces first 11 candidates list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे