लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः मतदान कराने के लिए संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के ऐसे होंगे इंतजाम  

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 3, 2018 21:02 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि विधानसभावार सिक्योरिटी डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर लिया गया है, इसे बैठक में हुई चर्चा के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक जयपुर (ग्रामीण) के साथ इसे अंतिम रूप सभी आब्जर्वर्स को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Open in App

राजस्थानविधानसभा चुनाव के लिए जयपुर जिले के सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों के 4 हजार 636 पोलिंग बूथों पर मतदान दिवस को सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए जाएंगे। समस्त विधानसभा क्षेत्रों के तहत चिन्हित संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और क्रिटिकल बूथों पर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा जाब्ता लगाया जाएगा, जिसमें पुलिस, होमगार्डस एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल होंगे। 

यह जानकारी सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में जयपुर में विधानसभा चुनावों के लिए लगाए गए जनरल आब्जर्वर्स एवं पुलिस आब्जर्वर्स की मौजूदगी में रिटर्निंग अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी गई। 

जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि विधानसभावार सिक्योरिटी डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर लिया गया है, इसे बैठक में हुई चर्चा के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक जयपुर (ग्रामीण) के साथ इसे अंतिम रूप सभी आब्जर्वर्स को उपलब्ध करा दिया जाएगा। जयपुर जिले के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पुलिस आब्जर्वर जी. अखेतो सेमा ने कहा कि किसी भी गड़बड़ी या घटना की सूचना मिलते ही न्यूनतम समय में त्वरित रेस्पांस हो। 

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भवानी निकेतन महाविद्यालय, जामिया मिलिया हिदाया मुस्लिम यूनिवर्सिटी और राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटक्निक कॉलेज पर मतदान दलों की रवानगी के दिन (6 दिसम्बर) इस बार काउंटर्स की संख्या बढ़ाई गई है ताकि मतदान दलों के कार्मिक सुविधाजनक तरीके से ईवीएम और मतदान सामग्री का कम समय में संकलन कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। 

उन्होंने कहा कि इस बार मतदान दल में लगे कार्मिकों के भत्तों (टीए-डीए) के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टीज की रवानगी से पूर्व ही सभी कार्मिकों को भत्तों का उनके खातों में अग्रिम भुगतान कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से भी मतदान दलों को न्यूनतम समय में ईवीएम-वीवीपैट और मतदान सम्बंधी सामग्री का संकलन कर अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होने में सुविधा मिलेगी। 

इसके अलावा मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम-वीवीपैट एवं अन्य सामान के संग्रहण के लिए भी मतगणना स्थलों राजस्थान एवं कॉमर्स कॉलेज पर अतिरिक्त काउंटर्स लगाए जा रहे है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावचुनाव आयोगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत