लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा उपचुनावः भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी, वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह शामिल, देखें लिस्ट

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:13 IST

Rajasthan assembly by-election: भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम है।मतगणना दो मई को की जाएगी।राज्य की तीन सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा।

Rajasthan assembly by-election: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का नाम शामिल है।

पार्टी के ये स्टार प्रचारक सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद भारती बेन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम है।

इनके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ , केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल तथा कैलाश चौधरी भी इस सूची में शामिल हैं। राज्य की तीन सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मई को की जाएगी। भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट तथा राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है।

तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने विश्वास जताया कि राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। इन तीनों सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया। राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूनियां ने कहा, ‘‘तीनों सीटों पर उपचुनाव में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए भाजपा को शानदार जीत का आशीर्वाद देगी।’’

पूनियां ने कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके मंत्री घर से बाहर नहीं निकले जबकि भाजपा की वरिष्ठ नेता व विधायक किरण माहेश्वरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने जनसेवा कार्य किए। उन्होंने सत्तरूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में धकेला, किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी कर उनको हमेशा धोखा दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लूट और झूठ का खेल बंद करवाकर भारत का दुनियाभर में स्वाभिमान बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। इन सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना 2 मई को करवाई जाएगी। भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है। इस जनसभा को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी संबोधित किया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीराजस्थान उपचुनावराजस्थानकांग्रेसजेपी नड्डावसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'