लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मनमोहन सिंह के बाद अब क्या प्रियंका गांधी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: February 20, 2020 06:44 IST

देश की राजनीति में सक्रिय होने के बाद प्रियंका गांधी केन्द्र सरकार पर लगातार आक्रामक हैं, लेकिन सियासत में उनकी मौजूदगी और प्रभावी बनाने के लिए लगातार यह सुझाव आ रहे हैं कि उन्हें राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्दे, प्रियंका गांधी के यूपी में सक्रिय होने के बाद राज्य में कमजोर कांग्रेस की सियासी स्थिति में सुधार जरूर हुआ है.पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी राजस्थान से चुनाव लड़ने की चर्चा इसीलिए हुई थी कि अमेठी में नतीजे बदलने की आंशका थी.

वर्तमान में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, अब फिर प्रदेश में तीन तीन सीटें रिक्त हो रही हैं और इस बार चर्चा है कि प्रियंका गांधी यहां से राज्यसभा की सदस्य हो सकती हैं. राजस्थान शुरू से ही कांग्रेस के लिए सबसे सुरक्षित गढ़ माना जाता रहा है और समय-समय पर यहां से कई बड़े राष्ट्रीय नेताओं ने राज्यसभा में प्रवेश किया है.

देश की राजनीति में सक्रिय होने के बाद प्रियंका गांधी केन्द्र सरकार पर लगातार आक्रामक हैं, लेकिन सियासत में उनकी मौजूदगी और प्रभावी बनाने के लिए लगातार यह सुझाव आ रहे हैं कि उन्हें राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए. वैसे, प्रियंका गांधी के यूपी में सक्रिय होने के बाद राज्य में कमजोर कांग्रेस की सियासी स्थिति में सुधार जरूर हुआ है, किन्तु मुख्य मुकाबले में आने में अभी वक्त लगेगा.

याद रहे, पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी राजस्थान से चुनाव लड़ने की चर्चा इसीलिए हुई थी कि अमेठी में नतीजे बदलने की आंशका थी, लेकिन बाद में राहुल गांधी केरल से चुनाव लड़े, वे अमेठी में तो आशंका के अनुरूप हार गए लेकिन, केरल में जीत गए. पिछली बार डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुनाव लड़े और जीते.

अब प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, जो इस वक्त तो बीजेपी के पास हैं, लेकिन सियासी समीकरण पर नजर डालें तो दो सीटों पर कांग्रेस कब्जा करने की स्थिति में है, लिहाजा यदि प्रियंका गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ती हैं तो उनकी जीत सुनिश्चित है.यही वजह है कि प्रियंका गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने की सियासी चर्चाएं जारी हैं!

टॅग्स :प्रियंका गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस