लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: तीसरे और अंतिम चरण में 64.96 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:29 IST

Open in App

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे व अंतिम चरण का मतदान बुधवार को हुआ। अंतिम चरण में 64.96 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पी एस मेहरा ने बताया कि छह जिलों की 25 पंचायत समितियों के 507 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए बुधवार को मतदान करवाया गया। सर्वाधिक मतदान जयपुर जिले में हुआ, जहां चाकसू पंचायत समिति में 73.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। गौरतलब है कि तीसरे चरण में सात पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 62.36 प्रतिशत और दूसरे चरण में 65.88 फीसदी मतदाता मतदान कर चुके हैं। 199 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों की सदस्यों के लिए हुए चुनाव के तीन चरणों में कुल 64.40 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों चरणों की मतगणना चार सितंबर को जिला मुख्यालयों में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: बीजेपी 30 पंचायत समितियों पर आगे, एनसीपी का 20 पर दबदबा, कांग्रेस का खुला खाता

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: भारी मतदान के बाद महायुति की नज़रें दबदबे पर, वोटों की गिनती जारी

भारतमहाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को और 7 फरवरी को मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2025ः 246 नगरपालिका परिषद और 42 नगर पंचायत पर 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना, 1.07 करोड़ मतदाता और 13,355 मतदान केंद्र

भारतपंजाब जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव 2025ः 14 दिसंबर को पड़ेंगे वोट और 17 दिसंबर को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप