लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अलवर, धौलपुर जिलों में निकाय चुनाव के पहले चरण में 64.24 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:57 IST

Open in App

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए प्रथम चरण के लिए हुए चुनाव में 64.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सर्वाधिक मतदान अलवर जिले की बहरोड़ पंचायत समिति में हुआ, जहां 72.16 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले।

आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश के अलवर और धौलपुर जिले की 7 पंचायत समितियों के 153 वार्डों के लिए मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि कुल 9,41,490 मतदाताओं में से 6,04,854 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मेहरा ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 23 और तीसरे चरण के लिए 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे