लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण में 62.36 फीसद मतदान

By भाषा | Updated: August 27, 2021 00:56 IST

Open in App

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण के मतदान में बृहस्पतिवार को 62.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि राज्य के 6 जिलों की 25 पंचायत समितियों के 519 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया गया। सर्वाधिक मतदान जोधपुर जिले में हुआ, जहां केरू पंचायत समिति में 72.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। गौरतलब है कि पहले चरण में 9 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिलों के 3,599 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह साढे सात बजे से शुरू हुआ। शाम साढे पांच बजे तक 61.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ा 62.36 प्रतिशत मतदान का रहा।जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अगस्त को व तीसरे चरण के लिए एक सितंबर को मतदान करवाया जाएगा। मतगणना 4 सितंबर को प्रातः 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। छह जिला परिषद के कुल 200 सदस्यों और 78 पंचायत समितियों के 1564 सदस्यों के चुनाव के लिये बृहस्पतिवार से तीन चरणों में चुनाव करवाये जा रहे है। एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके है।राजस्थान में जिला स्तर पर कुल 33 जिला परिषद और ब्लाक स्तर पर 352 पंचायत समितियां है। इनमें से 21 जिलों (21 जिला परिषद और 222 पंचायत समिति) में पिछले साल नवम्बर-दिसम्बर में चुनाव हुए थे।इन जिलों में 19 नई नगर पालिकाओं के बनने पर उच्च न्यायालय की रोक के कारण शेष 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव नहीं हो सके। यहां पंचायती राज संस्थाओं के क्षेत्र को भी संशोधित किया गया।फरवरी में परिसीमन प्रक्रिया पर अदालत में मुकदमेबादी के मुद्दे हल होने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया। सूची में छह जिलों भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, और सिरोही की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां अगस्त सितम्बर में चुनाव करवाये जा रहे है।शेष जिलों अलवर, बारां, धौलपुर, करौली, कोटा और गंगानगर में हाल ही में मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया गया था। इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव बाद में होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: बीजेपी 30 पंचायत समितियों पर आगे, एनसीपी का 20 पर दबदबा, कांग्रेस का खुला खाता

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: भारी मतदान के बाद महायुति की नज़रें दबदबे पर, वोटों की गिनती जारी

भारतबारामती विमान दुर्घटनाः मुंबई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और 8 बजकर 45 मिनट पर रडार पहुंच से गायब, रनवे से उतरा और आग ही आग?

भारतमहाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को और 7 फरवरी को मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2025ः 246 नगरपालिका परिषद और 42 नगर पंचायत पर 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना, 1.07 करोड़ मतदाता और 13,355 मतदान केंद्र

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?