लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावों से पहले फिर हो सकता है 'पुलवामा' जैसा अटैक: राज ठाकरे

By भाषा | Updated: March 9, 2019 22:56 IST

राज ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय वायु सेना बालाकोट में निशाना ‘‘चूक’’ गयी क्योंकि मोदी सरकार ने उन्हें गलत सूचना दी थी

Open in App

आम चुनाव से पुलवामा और पठानकोट आतंकवादी हमलों को जोड़ते हुए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि चुनाव में जीत के लिए ‘पुलवामा की तरह की एक और घटना’ निकट भविष्य में घट सकती है । ठाकरे ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को ‘‘जवानों का अपमान’’ करार दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर राफेल विमान होता तो पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर वायु सेना द्वारा 26 फरवरी के एयर स्ट्राइक में और अधिक गोलाबारी हो सकती थी।

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के 13 वें स्थापना दिवस के मौके पर राज ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे । जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे। ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले से पहले खुफिया एजेंसियों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया । उन्होंने सवाल उठाया, ‘‘पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए । क्या हमें सवाल भी नहीं पूछना चाहिए ।

मोदी सरकार की वजह से चूकी बालाकोट में निशाना

दिसंबर में, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल बैंकाक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मिले थे । इस बैठक की पारदर्शिता के बारे में हमें कौन बताएगा ।’’ बालाकोट हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बताने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि क्या शाह हवाई हमलों के दौरान सह पायलट थे । ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय वायु सेना बालाकोट में निशाना ‘‘चूक’’ गयी क्योंकि मोदी सरकार ने उन्हें गलत सूचना दी थी । उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री स्वयं कहते हैं कि देश में राफेल जेट होता तो परिणाम और बेहतर होता, यह हमारे जवानों का अपमान है ।’’ हवाई हमलों में आतंकवादियों के मारे जाने को विवादित बताते हुए ठाकरे ने कहा कि अगर ऐसा होता तो भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान वापस लौटने की अनुमति कभी नहीं देता । मनसे प्रमुख ने कहा, ‘‘झूठ बोलने की भी कोई सीमा होती है । चुनाव जीतने के लिए झूठ बोला जा रहा है ।

मनसे प्रमुख कांग्रेस राकांपा गठबंधन में होना चाहते हैं शामिल 

चुनाव जीतने के लिए अगले एक दो महीनो में पुलवामा के समान एक और हमला होगा ।’’ भारत और चीन के बीच 2017 में डोकलाम पर चले गतिरोध का हवाला देते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से कहा था कि वह चीनी उत्पादों से दूर ही रहें हालांकि, वह यह बताने में विफल रहे कि गुजरात में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा में इस्तेमाल किया गया सामान कहां से आया था । उन्होंने कहा, ‘‘.....वास्तविक दुश्मन देश के बाहर है अथवा देश के अंदर ।’’ पठानकोट में 2015 में हुए हमलों को चुनाव से जोड़ते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी और उन्हें उनके जन्मदिन पर एक केक दिया था । इस बीच ठाकरे ने कहा कि आम चुनावों के लिए उनकी पार्टी की किसी भी अन्य दल के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है । मनसे प्रमुख कांग्रेस राकांपा गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं । 

टॅग्स :राज ठाकरेलोकसभा चुनावपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया