लाइव न्यूज़ :

राज बब्बर के विवादित बयान पर कांग्रेस ने दिया जवाब, मोदी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: November 23, 2018 20:05 IST

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा को दूसरी पार्टियों के नेताओं के बयानों पर सवाल करने से पहले इसका आत्मचिंतन करना चाहिए कि उसके लोग किस तरह के बयान देते हैं।

Open in App

कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का उल्लेख करते हुए विवादित टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक विमर्श सभ्य होना चाहिए, लेकिन इसकी मुख्य जिम्मेदारी सत्तारूढ़ पार्टी की है जिसके नेता अक्सर ‘अपमानजनक’ बयान देते रहते हैं और ऐसे लोगों को राज्यसभा से नवाज दिया जाता है। 

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा को दूसरी पार्टियों के नेताओं के बयानों पर सवाल करने से पहले इसका आत्मचिंतन करना चाहिए कि उसके लोग किस तरह के बयान देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सार्वजनिक विमर्श सभ्य होना चाहिए। सार्वजनिक विमर्श को सभ्य रखने की विपक्ष की भी जिम्मेदारी होती है लेकिन मुख्य जिम्मेदारी सत्तारूढ़ पार्टी की होती है। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के विभिन्न नेताओं की तरफ से अपमानजनक बातें की जाती हैं। कभी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तो कभी मौजूदा अध्यक्ष के बारे में ऐसी बातें की जाती हैं जिसे यहां दोहराया नहीं जा सकता है।’’ 

तिवारी ने कहा, ‘‘ऐसे बयान देने वालों को राज्यसभा से भी नवाज दिया जाता है। इसीलिए अगर आपको दिक्कत है कि दूसरे क्या कह रहे हैं तो पहले खुद आत्मचिंतन करना चाहिए कि आपके नेता और प्रवक्ता क्या बयान दे रहे हैं।’’ 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वयोवृद्ध माता की उम्र से तुलना कर दी। भाजपा ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मांग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इसके लिये माफी मांगें।

टॅग्स :राज बब्बरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप