BSP उम्मीदवार गुड्डू पंडित की जूते से मारने की धमकी पर राज बब्बर ने ऐसे दिया जवाब
By रामदीप मिश्रा | Published: April 16, 2019 12:33 PM2019-04-16T12:33:52+5:302019-04-16T13:01:19+5:30
लोकसभा चुनावः समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार (16 अप्रैल) को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें गुड्डू पंडित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह राज बब्बर को जूते से पीटने की भी बात करते दिखाई दे रहे हैं।
बहुजन समाज पार्टी (बीएसी) के फतेहपुर सीकरी लोकसभी सीट से उम्मीदवार गुड्डू पंडित उर्फ भगवान शर्मा की अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राज बब्बर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके माता-पिता ने उनको नसीहत दी होगी, वो उन तक नहीं पहुंची तो राज बब्बर की क्या औकात कि उनको कहें?
दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार (16 अप्रैल) को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें गुड्डू पंडित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह राज बब्बर को जूते से पीटने की भी बात करते दिखाई दे रहे हैं।
R Babbar on BSP candidate Guddu Pandit's remark 'Sunn lo Raj Babbar ke kutton, tumko aur tumhare neta nachania ko dauda dauda ke jooton se maarunga jo jhoot failaya samaaj mein':Unke mata-pita ne unko nasihat di hogi,wo un tak nahi pahuchi to Raj Babbar ki kya aukat ki unko kahe? pic.twitter.com/gz1Xa5TbA7
— ANI UP (@ANINewsUP) April 16, 2019
उन्होंने धमकी देते हुए कहा, 'सुन लो राज बब्बर के ***... तुमको और तुम्हारे नेता नचनियां को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से मारूंगा...जो झूठ फैलाया समाज में। जहां मिलेगा गंगा मां की सौगंध तुझे जूतों से मारूंगा, तुझे और तेरे दलालों को।' यह वीडियो 38 सेकंड का है और 15 अप्रैल का बताया गया। गुड्डू पंडित के राजब्बर को धमकी देने के बाद बीएसपी कार्यकर्ता गुड्डू पंडित जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
#WATCH BSP candidate Guddu Pandit in Fatehpur Sikri: Sunn lo Raj Babbar ke kutton, tumko aur tumare neta nachaniya ko dauda dauda ke jooton se maarunga jo jhoott faelaya samaaj mein. Jahan milega, Ganga maa ki saugandh tujhe jooton se maarunga, tujhe aur tere dalaalon ko. (15.04) pic.twitter.com/bvQqAP3x2W
— ANI UP (@ANINewsUP) April 16, 2019
आपको बता दें कि फतेहपुर सीकरी लोकसभी सीट से गुड्डू पंडित के खिलाफ कांग्रेस से राज बब्बर मैदान में हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजकुमार चाहर व प्रगतिशील समाज पार्टी की मनीषा सिंह चुनाव लड़ रही हैं। यहां 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कब्जा जमाया था और बाबूलाल चौधरी ने विजय हासिल की थी।