लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनावः अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का चुनावी 'संकल्प पत्र', जानें बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2018 12:47 IST

अमित शाह ने कहा कि अभी एक मणिकंचन योग है। केंद्र में मोदी जी की सरकार है और राज्य में रमन सिंह जी की सरकार है और ये दोनों सरकार राज्य को और आगे ले जाएंगी।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम रमन सिंह ने घोषणा पत्र जारी किया। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार और उसके 15 साल, एक तरह से देश में कल्याणकारी राज्य कैसे बन सकता है इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। इससे पहले शुक्रवार को राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 36 लक्ष्यों के साथ घोषणा पत्र जारी किया था। मेनिफेस्टो जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा कि हमने हवा-हवाई वादे नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि हमने आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर मेनिफेस्टो तैयार किया है।

छ्त्तीसगढ़ चुनावः बीजेपी के घोषणा पत्र की बड़ी बातें

- छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा, 12वीं तक सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें और वर्दी दी जाएगी।

- पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, महिलाओं को अपने व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण।

- अमित शाह ने कहा कि अभी एक मणिकंचन योग है। केंद्र में मोदी जी की सरकार है और राज्य में रमन सिंह जी की सरकार है और ये दोनों सरकार राज्य को और आगे ले जाएंगी।

- शाह ने कहा कि स्किल डेवेलपमेंट के लिए अपना कानून बनाने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना है।

- रमन सिंह ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बदलने का भरसक प्रयास किया है, सफल प्रयास किया है। हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि नक्सलवाद पर नकेल कसने की है, रमन सिंह जी ने नक्सलवाद को करीब करीब खत्म कर दिया हैः अमित शाह।

- अमित शाह ने कहा किसानों को अल्पकालीन ऋण शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावअमित शाहरमन सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत