लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, आसपास के इलाकों में बारिश : अगले कुछ घंटों में और वर्षा के आसार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 13:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है।

आईएमडी ने कहा कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, खेकड़ा, दौराला, बड़ौत, मेरठ, मोदीनगर, हापुड़, खुर्जा, कासगंज, नरौरा, राया, नंदगांव और बरसाना में मध्यम दर्जें से भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने ट्विटर पर कहा कि हरियाणा के भिवानी, गुरुग्राम, मानेसर, कोसली, गन्नौर, गोहाना, सोनीपत, कैथल, फरीदाबाद और सोहना तथा राजस्थान के भिवाड़ी, तिजारा, नदबई, नगर, डीग और लक्ष्मणगढ़ में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

बहरहाल, आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 106 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘मध्यम’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह