लाइव न्यूज़ :

बिहार में आज व कल आंधी के साथ हो सकती है बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2021 11:49 IST

बिहार के कुछ क्षेत्रों में शनिवार व रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है। यही नहीं प्रदेश के कई जिलों में इस दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना भी है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने इसको लेकर 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना: बांग्लादेश में चक्रवात की स्थिति बन रही है, ऐसे में इसका असर बिहार समेत आस-पास के प्रदेश में भी पड़ सकता है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, बिहार के कई हिस्सों में भी बंग्लादेश के चक्रवात का असर देखने को मिलेगा।

राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसे ही आसार रविवार को भी हैं।

मध्य प्रदेश में मौसमी सिस्टम बनने के कारण भी बिहार में इसका असर दिखने और आंधी पानी की स्थति बनने की भी बात कही जा रही है।

30 से 40 किमी की गति से आंधी की स्थिति बनने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने इस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में 30 से 40 किमी की गति से आंधी की स्थिति बनने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की तीव्रता बहुत अधिक नहीं होगी।

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी-

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद अरवल, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और पूर्णिया जिलों में गरज तड़क के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत किया गया है।

टॅग्स :मौसमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस