लाइव न्यूज़ :

न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसा: लापरवाही का दोषी पाए जाने पर रेलवे ने दो अधिकारियों को किया निलंबित

By स्वाति सिंह | Updated: October 11, 2018 16:29 IST

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि बछरावां में सिग्नल विभाग के वरिष्ठ संभागीय अभियंता विनोद कुमार शर्मा और कुंदनगंज के इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर अमरनाथ को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App

न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसे के सिलसिले में रेलवे ने बृहस्पतिवार को दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जांच में कोई बाधा नहीं आए, इसलिये सिग्नल इंस्पेक्टर और इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर को निलंबित किया गया है।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसे संकेत मिले हैं कि दुर्घटना की वजह पहली नजर में गलत सिग्नल देना है। रेलवे सुरक्षा आयोग के मुख्य आयुक्त की सिफारिश पर हमने दो लोगों को निलंबित कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी साक्ष्य से छेड़छाड़ ना हो।’’ 

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि बछरावां में सिग्नल विभाग के वरिष्ठ संभागीय अभियंता विनोद कुमार शर्मा और कुंदनगंज के इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर अमरनाथ को निलंबित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार (10 अक्टूबर) तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया। रायबरेली के हरचंदरपुर के पास न्यू फरक्का एक्प्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। इसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 21 लोग घायल हो गए हैं।

उत्तरी रेलवे के डीआरएम ने बताया कि ट्रेन मालदा से नई दिल्ली आ रही थी। इसके नौ कोच हादसाग्रस्त हो गए हैं। इसमें सात लोगो की मौत हो गई और 21 लोग घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसाग्रस्त ट्रेन के सभी यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली भेज दिया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय रेलरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल