लाइव न्यूज़ :

रेलवे कर्मचारियों ने ‘अग्रिम मोर्चा कर्मी’ का दर्जा देने की मांग करते हुए अभियान चलाया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून रेलवे के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन ने सोमवार को एक बड़ा अभियान चलाते हुए मांग की कि उन्हें अग्रिम मोर्चा के कोविड कर्मचारी का दर्जा दिया जाए क्योंकि वे भी कोरोना वायरस संकट के दौरान लोगों की सेवा कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में उनके भी 2000 से अधिक सहकर्मियों की जान चली गई है।

उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में ट्विटर पर अभियान भी चलाया। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर देश भर के सभी रेलकर्मियों ने ट्विटर अभियान चलाकर ‘अग्रिम मोर्चा कर्मी’ का दर्जा देने की मांग की है।’’

एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को ‘अग्रिम मोर्चा कर्मी’ का दर्जा नहीं दिए जाने से रेलवे कर्मचारियों में ‘‘काफी असंतोष’’ है, जबकि वे ‘‘दिन-रात अपना काम कर रहे हैं और अपने अमोल जीवन को कुर्बान कर रहे हैं।’’

मिश्रा ने कहा, ‘‘सरकार दूसरे विभागों के कर्मचारियों को ‘अग्रिम मोर्चा’ का कर्मचारी मानकर हर लाभ दे रही है, लेकिन रेलवे कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं और ‘अग्रिम मोर्चा कर्मी’ मानकर प्राथमिकता के आधार पर उनका टीकाकरण नहीं किया जाता है और वायरस से मृत्यु होने की स्थिति में 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि नहीं दी जाती है तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?