लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ने की आशंका! बेटी रोहिणी आचार्य ने भाजपा पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2022 16:50 IST

राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर लिखा- “भाजपा के राजनीतिक योजना का बना गया है हिस्सा देश की जांच एजेंसियों का यही है किस्सा।”

Open in App
ठळक मुद्देउप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी ने अपनी नाराजगी जाहिर की।तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भी जांच हो चुकी है।लालू यादव और मेरा जीवन तो खुली किताब है।

पटनाः सीबीआई के द्वारा रेलवे से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में जांच फिर से शुरू कर दिये जाने से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ने वाली है। इस मामले की जांच वर्ष 2018 में शुरू थी, लेकिन बाद में मई 2021 में इसकी जांच प्रक्रिया बंद करने की खबर आई थी।

लेकिन अब एक बार फिर से इसी मामले में लालू यादव और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ सीबीआई जांच तेज फिर से शुरू होने की खबर है। इस जांच से उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गई हैं। उन्होंने मंगलवार को कई ट्वीट किए। रोहिणी ने भाजपा पर हमला बोला है।

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर लिखा- “भाजपा के राजनीतिक योजना का बना गया है हिस्सा देश की जांच एजेंसियों का यही है किस्सा।” एक और ट्वीट में लिखा- “माफीवीरों के औलादों ना तोड़ पाओगे लालू जी का आत्मविश्वास क्योंकि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है, लालू जी के साथ।”

इसी तरह रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा- “चाहे लाख रच ले तू षड्यंत्र लालू जी की लोकप्रियता का न होगा कभी अंत। इतिहास याद करेगा उनके कार्यकाल को जिन्होंने हजारों करोड़ों का मुनाफा दिया भारतीय रेल को।” उधर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भी जांच हो चुकी है। इस केस में कुछ मिला नहीं है। इस केस को फिर से ओपेन किया जा रहा है। लालू यादव और मेरा जीवन तो खुली किताब है। सीबीआई को तो पहले भी बोल चुका हूं कि मेरे घर को दफ्तर ही बनना है तो बना सकती है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारसीबीआईतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे