लाइव न्यूज़ :

राहुल ने लड़की को जलाने के मामले में नीतीश सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:38 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के वैशाली जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की को कथित तौर पर जलाए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इस घटना को चुनावी फायदे के लिए छुपाया गया ताकि इस ‘कुशासन’ पर अपने ‘झूठे सुशासन’ की नींव रखी जा सके।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ किसका अपराध ज़्यादा ख़तरनाक है- जिसने ये अमानवीय कार्य किया? या जिसने चुनावी फ़ायदे के लिए इसे छुपाया ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे 'सुशासन' की नींव रख सके?’’

खबरों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले वैशाली में छेड़खानी का विरोध करने पर 20 साल की एक युवती को गांव के दबंगों ने जिंदा जला दिया था। लड़की का पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।

राहुल गांधी ने जो खबर साझा की है उसमें दावा किया गया है कि चुनाव के कारण पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'