लाइव न्यूज़ :

राहुल ने केरल चुनाव के लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, एकजुटता पर दिया जोर

By भाषा | Updated: January 18, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केरल से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी की राज्य इकाई में एकजुटता और सभी वर्गों खासकर युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने के लिए काम करने की जरूरत पर जोर दिया।

इस बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव-प्रभारी तारिक अनवर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन मौजूद थे।

यह पूछे जाने पर कि बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित करने को लेकर कोई फैसला हुआ तो तारिक अनवर ने कहा कि इसके बारे में बाद में निर्णय किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में राहुल गांधी के आगामी केरल दौरे और उनके राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। वह इस महीने के आखिर में केरल का दौरा कर सकते हैं। वह केरल की वायनाड संसदीय सीट से लोकसभा के सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि इस साल अप्रैल-मई में केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में वहां वाम गठबंधन एलडीएफ की सरकार है। इस चुनाव में भी कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ और वाम गठबंधन एलडीएफ के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा