लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर ताजा हमला, कहा- सरकार दस्तावेज गायब होने की बात मान रही, यानी आरोप सच्चे हैं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 7, 2019 11:24 IST

राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के दस्तावेज में साफ लिखा है कि राफेल सौदे में प्रधानमंत्री कार्यालय समानांतर सौदेबाजी कर रहा था। यह सीधा मामला भ्रष्टाचार का है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल बोले- अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोषी नहीं हैं तो वो जांच से डर क्यों रहे हैं। सरकार चीज़ों को तोड़-मरोड़कर नरेंद्र मोदी का बचाव करना चाहती है।राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी जी अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये देना चाहते थे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार मान रही है कि रक्षा मंत्रालय से राफेल से जुड़े दस्तावेज चोरी हुए हैं यानी उन पर लग रहे आरोप में सच्चाई है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोषी नहीं हैं तो वो जांच से डर क्यों रहे हैं। हमने जेपीसी से जांच कराने की मांग की तो भाग क्यों गए?

गुरुवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चीज़ों को तोड़-मरोड़कर नरेंद्र मोदी का बचाव करना चाहती है। लेकिन न्याय सबके लिए होना चाहिए। अगर सरकार मान रही है कि कागज गायब हुए हैं तो उन्हीं कागजों में लिखा है कि प्रधानमंत्री पैरलल निगोशिएशन कर रहे थे। इसका मतलब अखबार की रिपोर्ट के दावे सही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने खिलाफ लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच करवानी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘समानान्तर बातचीत’ क्यों हो रही है? कोई न कोई कारण तो होगा? कारण ये है कि मोदी जी अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये देना चाहते थे, इससे उनको भी फायदा होगा।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि राफेल लड़ाकू विमान से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से 'चोरी' हो गए हैं। सरकार ने इन दस्तावेजों के आधार पर रिपोर्ट प्रकाशित कर रहे दो मीडिया हाउस और एक वकील के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट लगाने की धमकी दी है।

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने जिन दस्तावेजों को अपना आधार बनाया है, उन पर गोपनीय और वर्गीकृत लिखा था। यह सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन है। वेणुगोपाल ने पुनर्विचार याचिकाओं और गलतबयानी के लिए दायर आवेदन रद्द करने का अनुरोध किया क्योंकि इनका आधार चोरी के दस्तावेज है।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया