हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने जनता को कहा धन्यवाद, बोले- किया गया हर वादा जल्द निभाएंगे
By मनाली रस्तोगी | Published: December 8, 2022 05:16 PM2022-12-08T17:16:53+5:302022-12-08T17:19:18+5:30
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जनता से किया हर वादा जल्द से जल्द निभाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने जनता को कहा धन्यवाद, बोले- किया गया हर वादा जल्द निभाएंगे
शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों को राज्य में उनकी पार्टी को निर्णायक जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित नए आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अब तक 35 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल कर ली है और वर्तमान में 5 सीटों पर आगे चल रही है।
इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।"
हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2022
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है।
फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश का 1985 से यह राजनीतिक इतिहास रहा है कि यहां की जनता ने किसी भी पार्टी को लगातार दो बार सत्ता की चाबी नहीं सौंपी है। इस पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़े थे। हिमाचल प्रदेश में इस बार 76.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवार थे जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल थीं।