सुषमा स्वराज के पति को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, कहा- निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, वह एक अद्भुत नेता थीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 7, 2019 09:03 PM2019-08-07T21:03:32+5:302019-08-07T21:03:32+5:30

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया था।

Rahul Gandhi writes to Kaushal Swaraj, husband of former External Affairs Minister #SushmaSwaraj expressing condolences on her demise. | सुषमा स्वराज के पति को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, कहा- निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, वह एक अद्भुत नेता थीं

कांग्रेस पार्टी भी स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Highlightsराहुल गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति कौशल स्वराज को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा।मधुर स्वभाव की वजह से वह भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य दलों के नेताओं की भी पसंदीदा नेत्री हुआ करती थीं।

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

 

राहुल गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति कौशल स्वराज को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा।

सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत के लोग स्तब्ध हैं। अपने ओजस्वी भाषणों, लंबे अनुभव व मधुर स्वभाव की वजह से वह भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य दलों के नेताओं की भी पसंदीदा नेत्री हुआ करती थीं। उनके निधन पर सभी दलों के दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी शोक जाहिर किया। अपने ट्विटर अकांउट पर उन्होंने सुषमा स्वराज को अद्भुत नेता बताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी।' उन्होंने कहा, 'दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति. 

कांग्रेस पार्टी ने भी स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने कहा, 'सुषमा स्वराज के असामयिक निधन के बारे में सुनकर हम दुखी हैं. उनके परिवार और स्नेही जनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

Web Title: Rahul Gandhi writes to Kaushal Swaraj, husband of former External Affairs Minister #SushmaSwaraj expressing condolences on her demise.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे