लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने रक्षाबन्धन पर प्रियंका गांधी को खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2021 13:32 IST

रक्षाबन्धन के त्योहार के मौके पर राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कुछ खास तस्वीरें पोस्ट कर बहन प्रियंका गांधी को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं दी है।राहुल गांधी ने एक प्रकार का फोटो कोलाज सोशल मीडिया पर साझा किया और फॉलअर्स को भी शुभकामनाएं दी।राहुल गांधी ने तस्वीरों के साथ हिंदी में एक प्यारा सा मैसेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नई दिल्ली: रक्षाबन्धन का त्योहार आज पूरा देश मना रहा है। हर साल इसे सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बहन प्रियंका गांधी को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी है। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने साथ ही इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को भी रक्षाबन्धन की बधाई दी।

राहुल गांधी ने एक प्रकार का फोटो कोलाज सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें दो तस्वीरें शामिल हैं। इसमें एक तस्वीर तब की है जब राहुल और बहन प्रियंका बहुत छोटे थे। वहीं कोलाज में एक हाल की तस्वीर रखी गई है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन तस्वीरों के साथ हिंदी में एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है। इसमें हिंदी में लिखा है, 'मेरी बहन के स्नेह व साथ के लिए मेरे जीवन में एक खास जगह है। हम एक दूसरे के दोस्त भी हैं और रक्षक भी।आज रक्षाबंधन के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएँ।'

इस पोस्ट को फिर प्रियंका गांधी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इससे पहले राहुल ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को ओणम की भी शुभकामनाएं दी। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लिखा, 'ओणम बराबरी और एकता के मिजाज को मनाने का तरीका है। ये केरल की विविधता का भी प्रतीक है। मुझे खुशी है कि मैंने इसे व्यक्तिगत तौर पर अनुभव किया है। आप सभी को ओणम की शुभकामनाएं।' 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को लोगों को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ‘संस्कृत दिवस’ की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की प्राचीन भाषा संस्कृत में ट्वीट भी किया। 

टॅग्स :रक्षाबन्धनराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत