लाइव न्यूज़ :

Manipur Violence: हिंसाग्रस मणिपुर का दौरा करेंगे राहुल गांधी, राहत शिविरों के निरीक्षण के साथ इन लोगों से करेंगे बात

By आजाद खान | Updated: June 27, 2023 22:24 IST

इससे पहले कांग्रेस ने मणिपुर के सीएम की इस्तीफे की भी मांग की थी। यही नहीं कई विपक्षी दलों ने मणिपुर हिंसा पर भी केंद्र सरकार पर घेरा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी हिंसाग्रस मणिपुर का दौरा करने वाले है। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने दी है। इस दौरान वे राहत शिविरों का निरीक्षण भी करेंगे।

इम्फाल: पिछले दो महीने से मणिपुर जल रहा है और वहां हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राज्य का दौरा करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी कांग्रेस के बड़े नेता वेणुगोपाल ने दी है। 

उन्होंने ट्वीट कर यह बताया है कि वह कब राज्य का दौरा करने वाले है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी मणिपुर को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने तो मणिपुर के सीएम की इस्तेफी की भी मांग की है। 

कब जा रहे राहुल मणिपुर

वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 29 और 30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि इस दौरान वे राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। 

ट्वीट में वेणुगोपाल ने यह भी कहा है कि दो महीने से जल रहे मणिपुर के मुद्दे का समाधान बहुत ही जरूरी है ताकि समाज संघर्ष से शांति की ओर बढ़ सके। उन्होंने यह भी कहा है कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम नफरत नहीं बल्कि प्यार बांटे। 

कांग्रेस ने की मणिपुर के सीएम की इस्तेफी की मांग

आपको बता दें कि मणिपुर मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल ने पीएम मोदी और अमित शाह को जमकर घेरा है। कांग्रेस ने मणिपुर के सीएम की इस्तीफे की मांग भी की है। यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा है कि सरकार को यह चाहिए की वह मणिपुर के सभी पक्षों से बातचीत करें और साझा राजनीतिक समाधान निकालें। 

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि एक ओर पूर्वोत्तर राज्य जल रहा है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं।  

टॅग्स :मणिपुरराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह