लाइव न्यूज़ :

चीन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान को राहुल गांधी ने बताया कायरता, कहा- यह सावरकर की विचारधारा है, जो आपसे मजबूत है उसके सामने झुक जाओ

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2023 16:35 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के हाल ही में दिए गए बयान 'चीन भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था है' का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने विदेश मंत्री के बयान को कायरता कहा और इसे सावरकर की विचारधारा बताया। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने एस जयशंकर के हाल ही में दिए गए बयान 'चीन भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था है' का किया जिक्रइस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री के बयान को कायरता कहा और इसे सावरकर की विचारधारा बताया

रायपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को रायपुर में 85वें पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा, एक मंत्री इंटरव्यू में कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था चीन से छोटी है। तो हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं? जब हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे तो क्या हमारी अर्थव्यवस्था बहुत बड़ी थी? इसका मतलब है कि जो आपसे शक्तिशाली है, उसके सामने अपना सिर झुका दो। इसे कायरता कहा जाता है। 

उन्होंने आगे कहा, यह सावरकर की विचारधारा है कि जो आपसे ज्यादा मजबूत है उसके सामने झुकना चाहिए। तो क्या तुम उन्हीं से लड़ोगे जो अपने से कमजोर हैं? इसे कायरता कहते हैं और भारत के मंत्री चीन से कह रहे हैं कि हम आपके सामने नहीं टिक सकते क्योंकि आप हमसे ज्यादा मजबूत हैं। यह क्या राष्ट्रवाद है?

दरअसल, हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में, जयशंकर ने चीन के मुद्दे और विपक्ष के आरोपों को संबोधित किया था। उस दौरान जयशंकर ने कहा था, "एलएसी पर सेना किसने भेजी? यह राहुल गांधी नहीं, बल्कि पीएम मोदी थे।"

जयशंकर ने सीमा मुद्दे पर साक्षात्कार में कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि हम सीमा को मजबूत कर रहे हैं। हम वैध रूप से अपनी सीमा के बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं क्योंकि वे अपनी सीमा के बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं। मेरे विचार से हमें इसे 25 साल पहले कर लेना चाहिए था।

इसी इंटरव्यू में विदेश मंत्री ने आगे कहा था, "मेरा मतलब है, देखो वे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। मैं क्या करने जा रहा हूं? एक छोटी अर्थव्यवस्था के रूप में, मैं बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ लड़ाई करने जा रहा हूं? यह प्रतिक्रियावादी होने का सवाल नहीं है, यह सामान्य ज्ञान का सवाल है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसS Jaishankarचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप