लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा, 'कोविड-19 से पहले ही कहा था आने वाली है आर्थिक सुनामी, सरकार ने नहीं की तैयारी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2020 14:22 IST

राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर यही स्थित रही तो लोगों को अगले छह महीनों में अकल्पनीय पीड़ा से गुजरना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अभी तक कोरोना वायरस से कुल 129 लोग संक्रमित हैं। देशभर में पर्यटन स्थल और स्कूल -कॉलेज को बंद कर दिया गया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (17 मार्च) को दावा किया कि देश में आर्थिक तबाही आ रही है, लेकिन सरकार कुछ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यही स्थिति रहती है तो अगले छह महीनों में देश के लोगों को ‘अकल्पनीय पीड़ा’ का सामना पड़ेगा। 

राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से कहा, ‘‘आर्थिक तबाही आ आ रही है। यह सुनामी की तरह है। भारत को न सिर्फ कोरोना वायरस, बल्कि आ रही आर्थिक तबाही को लेकर तैयारी रखनी चाहिए।’’ 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं बार-बार आगाह करते आ रहा हूं। लेकिन सुना नहीं जा रहा है। सरकार सिर्फ बेवकूफ बना रही है।’’ उन्होंने दावा किया कि अगर यही स्थित रही तो लोगों को अगले छह महीनों में अकल्पनीय पीड़ा से गुजरना पड़ेगा।

50 डिफॉल्टर बैंक के नाम बताएं मोदी सरकार

राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की आलोचना करते नजर आते हैं। इससे पहले राहुल  ने एक मोदी सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल पूछा कि वे 50 विल-फुल डिफॉल्टर के नाम बताएं। वहीं इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब में कहा कि ऐसे लोगों की एक लिस्ट वेबसाइट पर मौजूद है। इसमें छिपाने की बात ही नहीं है। इनकी सरकार के दौरान पैसे लिए गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने किए पापों को दूसरे के सिर मढ़ना चाहते हैं। सदन के एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा पूछा गया प्रश्न उनकी विषय में समझ की कमी को दर्शाता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील