लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ा यात्रा के दौरान किसान के घर रूके राहुल गांधी, मशीन चलाकर चारा काटा-किसानों से की बातचीत, देखें तस्वीरें

By भाषा | Updated: December 16, 2022 08:32 IST

आज के भारत जोड़ा यात्रा को लेकर पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि शुक्रवार को यह यात्रा सुबह के एक ही चरण में होगी और छह से 11 बजे तक 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी शाम को चार बजे जयपुर में संवाददाता सम्मेलन करेंगे जबकि साढ़े सात बजे वहां संगीत कार्यक्रम भी होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ा यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात कर बातचीत की है। वे किसानों के साथ मशीन से चारा काटते हुए भी दिखाई दिए है। यही नहीं गुरुवार को यात्रा के दौरान वे कई और हस्तियों से भी मिले है।

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गुरुवार शाम दौसा में यात्रा मार्ग के पास एक किसान के घर थोड़ी देर रुके और हाथ से चलने वाली मशीन चलाकर चारा काटा है। उन्होंने यात्रा में शामिल खिलाड़ियों, किसानों और अन्य वर्गों के लोगों से भी बातचीत की है। 

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कुतर मशीन चलाया 

यात्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया है, ‘‘असली भारत, तो बस गांव में ही बसता है।’’ इसमें राहुल चारा काटने वाली (कुतर) मशीन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मशीन पर हाथ आजमाए थे । उल्लेखनीय है कि यह यात्रा इस समय राजस्थान के दौसा जिले से गुजर रही है। 

कांग्रेस नेता ने यात्रा में शामिल हुए मुक्केबाजों की फोटो को किया शेयर

गुरुवार को यात्रा में मुक्केबाज स्वीटी बूरा और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक निवास हुड्डा भी शामिल हुए थे। इसकी फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया गया, ‘‘बाजुओं में है दम, जीतेंगे हम।’’ गांधी ने आज की यात्रा के बारे में फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। 

उन्होंने लिखा है, ‘‘मैं आज भारत के खेल जगत के सुपरस्टार्स के साथ चलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" गांधी ने लिखा है, “इन अविश्वसनीय चैंपियंस ने भारत को गौरव दिलाने के लिए अपना पसीना और खून दिया है। उन्होंने कई बलिदान दिए हैं और ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित करने के लिए खुद को आगे बढ़ाया है।’’ 

इन हस्तियों ने यात्रा के जरिए राहुल गांधी से जुड़ा है

इस पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है और भारत की एकता, भाईचारे और सद्भाव के लिए चल पड़े हैं। 

गांधी ने बताया कि आज उनके साथ जुड़ने वालों में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपियन कृष्णा पूनिया, एशियाई स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपियन भूपिंदर सिंह, ओलंपियन रेस वॉकर सपना पूनिया, ओलंपियन निशानेबाज दिव्यांश सिंह परमार; ओलंपियन तीरंदाज श्याम लाल, ओलंपियन तीरंदाज धुलचंद डामोर, एशियाई स्वर्ण पदक विजेता सुमित्रा, दक्षिण एशियाई कांस्य पदक विजेता कचनार चौधरी, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता वीरेंद्र पूनिया, महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता हीरानंद कटारिया, योग विश्व-रिकॉर्ड धारक योगी रामरस रामस्नेही, अर्जुन पुरस्कार विजेता और दक्षिण एशियाई खेल स्वर्ण- राष्ट्रीय कबड्डी टीम के विजेता कप्तान दीपक राम निवास हुड्डा और एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और भीम अवार्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा शामिल हैं। 

उन्होंने कहा, "उन सभी में एक चीज समान है - हमारे तिरंगे को ऊंचा बनाए रखने के लिए लड़ाई की उनकी निडर भावना।" आपको बता दें कि सुबह यह यात्रा दौसा जिले के गोलिया गांव से शुरू हुई जबकि रात्रि विश्राम मीणा हाईकोर्ट में हुआ है। 

 'राइट टू हेल्थ' के लिए काम कर रहे डॉक्टरों के समूह से राहुल गांधी मिले

पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 'राइट टू हेल्थ' के लिए काम कर रहे डॉक्टरों के समूह, विभिन्न खेलों के अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के समूह से भी चर्चा की है। ऐसे में दोपहर में राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की है। 

इनमें संयुक्त किसान मोर्चा, ईआरसीपी संघर्ष समिति-पूर्वी राजस्थान, प्रदेश किसान संघर्ष समिति जैसे संगठनों के किसान थे। पार्टी के अनुसार, यात्रा के शाम के चरण में फिल्मकार आनंद पटवर्धन और शिक्षाविद सीमंतिनी धुरू राहुल गांधी के साथ चलीं थी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इस यात्रा के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यात्रा के 100 दिन के बारे में क्या कहा

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि शुक्रवार को यात्रा सुबह के एक ही चरण में होगी और छह से 11 बजे तक 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी शाम को चार बजे जयपुर में संवाददाता सम्मेलन करेंगे जबकि साढ़े सात बजे वहां संगीत कार्यक्रम होगा।  

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो