प्रज्ञा को आतंकी बताने वाली टिप्पणी पर राहुल ने कहा- नहीं मांगूंगा माफी, अपने बयान पर हूं कायम 

By रामदीप मिश्रा | Published: November 29, 2019 02:31 PM2019-11-29T14:31:11+5:302019-11-29T14:45:23+5:30

प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान पर राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 'आतंकवादी' प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है। 

Rahul Gandhi reacts to Nishikant Dubey demanding to bring privilege motion against him, I have clarified my position | प्रज्ञा को आतंकी बताने वाली टिप्पणी पर राहुल ने कहा- नहीं मांगूंगा माफी, अपने बयान पर हूं कायम 

File Photo

लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर दिए गए अपने बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कायम हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह माफी नहीं मांगने वाले हैं। बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 'आतंकवादी' बताने के लिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की मांग पर प्रतिक्रिया दी। तुम चाहे जो करो, मैंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

इससे पहले लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की थी। प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान पर राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 'आतंकवादी' प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है। 


राहुल गांधी ने दावा किया था कि यह बीजेपी और आरएसएस की 'आत्मा' है जिसे वे छिपा नहीं सकते। उन्होंने कहा था कि बीजेपी के लोग महात्मा गांधी की कितनी भी पूजा कर लें, लेकिन उनकी आत्मा यही है। 

गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था। 

English summary :
Former Congress president Rahul Gandhi is upholding his statement in the Lok Sabha on Bharatiya Janata Party (BJP) MP from Bhopal Pragya Singh Thakur. He has made it clear that he is not going to apologize.


Web Title: Rahul Gandhi reacts to Nishikant Dubey demanding to bring privilege motion against him, I have clarified my position

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे