लाइव न्यूज़ :

3 बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद उसी पोर्ट पर लगातार ड्रग्स कैसे उतर रही, राहुल गांधी ने गुजरात सरकार से पूछे सवाल, प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 14:36 IST

गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पिछले महीने कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से करीब 75.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत 376.5 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले साल सितंबर में मुंद्रा बंदरगाह पर दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर ड्रग्स बरामद किए जाने पर सरकार को घेरा है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी गुजरात में ड्रग्स जब्ती को लेकर सरकार और मीडिया की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं

नयी दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में पिछले कुछ महीनों में की गई मादक पदार्थों की जब्ती को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि डबल इंजन सरकार में कौन लोग हैं जो राज्य में ड्रग्स माफिया और शराब माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में कानून व्यवस्था है या फिर 'माफिया की सरकार' है? 

 राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पिछले साल 21 सितंबर को 21,000 करोड़ रुपये के 3000 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए।  22 मई को 500 करोड़ रुपये के 56 किलोग्राम और 22 जुलाई को 375 करोड़ रुपये के 75 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए।'' कांग्रेस नेता ने सरकार से पूछा, ''डबल इंजन सरकार में बैठे कौन लोग हैं जो लगातार ड्रग्स माफिया और शराब माफिया को संरक्षण दे रहे हैं? गुजरात के युवाओं को नशे में क्यों धकेला जा रहा है?''

 राहुल गांधी ने यह भी पूछा कि ''एक ही बंदरगाह पर तीन-तीन बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, उसी बंदरगाह पर लगातार मादक पदार्थ की खेप कैसे उतर रही है? क्या गुजरात में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है? माफिया को कानून का कोई डर नहीं? या ये माफिया की सरकार है?''

भाजपा सरकार की नाक के नीचे से माफिया पूरे देश में मादक पदार्थ बांट रहे हैंः प्रियंका गांधी

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुजरात में ड्रग्स जब्ती को लेकर सरकार से पूछा कि ''गुजरात में एक ही बंदरगाह से तीन बार लगभग 22000 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद हुआ। मीडिया में चुप्पी, सरकार में सुस्ती, सरकार की सारी एजेंसियां सन्नाटे में। भाजपा सरकार की नाक के नीचे से माफिया पूरे देश में मादक पदार्थ बांट रहे हैं। कानून व्यवस्था असहाय है या माफिया से मिलीभगत है?'' 

 गौरतलब है कि गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पिछले महीने कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से करीब 75.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत 376.5 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले साल सितंबर में मुंद्रा बंदरगाह पर दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। जिसके बारे में माना जाता है कि यह अफगानिस्तान से आई थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 21,000 करोड़ रुपये थी। 

 इसी साल मई में डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 56 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी, जिसकी कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये थी। वहीं, अप्रैल में डीआरआई ने कच्छ में कांडला बंदरगाह के पास एक कंटेनर से लगभग 1,439 करोड़ रुपये की 205.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। इन मामलों में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी हुई है।

टॅग्स :राहुल गांधीPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब